आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं स्वतंत्र संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का कांग्रेसियों ने किया गुरुनानक चौक में किया सौगात
*प्रभातफेरी का कांग्रेसियों ने किया गुरुनानक चौक में स्वागत*
*आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रभातफेरी का स्वागत शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा विधायक रेखचंद जैन व महापौर सफीरा साहू द्वारा गुरुनानक चौक में किया गया।* *नगर के मैत्री संघ से प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गुरुनानक चौक पहुंची वहां पहले से ही शहर अध्यक्ष विधायक और महापौर स्वागत के लिए उपस्थित थे उनके साथ-साथ कांग्रेसियों का जमावड़ा भी लगा हुआ था जिन्होंने सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस बने बच्चे तथा मां भारती बनी बच्ची का पुष्प कुछ पहनाकर स्वागत किया गया।* *इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव पार्षद इमरान खान सतपाल शर्मा योगेश पानीग्राही अनवर खान हेमू उपाध्याय जावेद खान धर्मेंद्र चौहान माज लीला नरेंद्र पानीग्राही सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे।* *विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत ही आज हम भारत को स्वतंत्र देख रहे हैं जिन्होंने अपने खून पसीने से भारत माता की सेवा की और कईयों ने अपनी जान दे दी।*नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजनेता ही नहीं वह दार्शनिक थी जिन्होंने अपने व्यक्तित्व से लोहा मनवाया।* *अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में सुभाष चंद्र बोस ऐसे विरले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होंने स्वयं आजाद हिंद फौज की स्थापना कर दुश्मनों के छक्के छुड़ाए।*
Comments
Post a Comment