बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा डी.एम.एफ शासी परिषद् की बैठक में हुए शामिल



बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा डी.एम.एफ शासी परिषद् की बैठक में हुए शामिल
 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर  
 दंतेवाड़ा बस्तर सांसद महेश कश्यप बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की धरा दंतेवाड़ा पहुंचे | भाजपा कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बस्तर सांसद महेश कश्यप का आत्मीय स्वागत किया | बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर 
स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओ ने विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया, सांसद महेश कश्यप ने भी गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया | तत्पश्चात सांसद महेश कश्यप,विधायक चैतराम अटामी जिला खनिज न्याय निधि शासी परिषद् की बैठक में शामिल हुए, जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं की समीक्षा की | सांसद महेश कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बेहतर क्रियान्यवान हेतु चर्चा कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधयियों को निर्देशित किया | इस दौरान विधायक चैतराम अटामी,जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,जनपद सदस्य रामु नेताम,पिंटू उइके, श्रवण कड़ती, महावीर महेश्वरी, रमन चौहान, जनपद अध्यक्ष सुकालू मुडामि,मंजू छालीवाल,राघवेंद्र गौतम, कृष्णकांत शिवहरे,रवि भदौरिया, महेश समेत समस्त प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

Comments

Popular posts from this blog

सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने सांसद के समक्ष थामा भाजपा का दामन

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।