Posts

Showing posts from 2026

दूरस्थ वनांचल ग्राम मुंडागढ़ (थाना दरभा) में बस्तर पुलिस ने किया वृहद सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन

Image
दूरस्थ वनांचल ग्राम मुंडागढ़ (थाना दरभा) में बस्तर पुलिस ने किया वृहद सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर ग्राम मुंडागढ़, थाना दरभा पुलिस महानिरीक्षक  सुंदरराज पी. महोदय के दिशानिर्देश में बस्तर पुलिस द्वारा विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे दूरस्थ ग्राम मुंडागढ़ में एक वृहद सामुदायिक पुलिसिंग व सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम मुंडागढ़ के साथ-साथ आस-पास के वनांचल क्षेत्रों जैसे चांदामेटा, कचिररास, ठोठापारा, सल्फीपदर एवं छिंदगुर के ग्रामीण भारी उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों की विशाल संख्या उपस्थित रही। वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति: कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक  सुमित कुमार, एसडीओपी (SDOP) केश्लूर  लक्ष्मण पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस. मडावी, असिस्टेंट कमान्डेंट (AC)  कृष्णचंद शंकर, रक्षित निरीक्षक अभिजीत भदौरिया, दरभा थाना प्रभारी निरीक्षक  चाणक्य नाग एवं निरीक्षक श्री राजेश कुमार राठौर ...

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निरीक्षण के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।

Image
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निरीक्षण के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर महाराणा प्रताप चौक में स्वागत के बाद वह सीधे पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट पहुंचे। इसके बाद नयामुंडा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया। तत्पश्चात धरमपुरा में 11 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का अवलोकन किया। वहीं छत्रपति शिवाजी वार्ड में स्थित पंडरीतरई तालाब पहुंच कर अवलोकन किया। यहां चल रहे गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य को देखा। अंत में गंगामुंडा तालाब के पिछले हिस्से में पहुंच कर निरीक्षण किया। गंगामुंडा तालाब का सौन्दर्यीकरण होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

महापौर संजय पाण्डे अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने निकले

Image
महापौर संजय पाण्डे अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने निकले  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने महापौर संजय पाण्डे अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान उन्होंने धरमपुरा में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। निरीक्षण के  दौरान महापौर ने निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर जगदलपुर के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा ज्ञानवर्धन से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महापौर  पाण्डे ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है। धरमपुरा में बन रहा नालंदा परिसर विद्यार्थियों को बे...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल हुआ शुरूमहापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर स्विमिंग पूल का किया शुभारंभ,

Image
नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल हुआ शुरू महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर स्विमिंग पूल का किया शुभारंभ,  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहरवासियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल (स्विमिंग पूल) की सुविधा अब मिलने लगेगी। स्विमिंग के शौकिन अब सोमवार से इसका आनंद उठा सकते हैं। दो बार निविदा निकालने के बाद भी किसी संस्था एवं फ़र्म ने निविदा में भाग नहीं लिया। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि स्विमिंग पूल का संचालन नगर निगम स्वयं करेगी। स्विमिंग पूल के निरीक्षण के साथ ही  आज महापौर संजय पाडेय व जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम द्वारा संचालित स्विमिंग पूल का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर संजय पांडेय ने स्विमिंग पूल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कहा। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था, साउंड सिस्टम, चेंजिंग रूम, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी देखा। मालूम हो कि उपलब्ध संसाधनों के आधार पर इसे शुरू किया गया है। साथ ही महिलाओं एवं युवाओं के लिए अलग अलग ट्रेनर की व्यवस्था की गई है।  महापौर ने कहा कि गर्मी के मौसम में स...

सेटलिंग टैंक की सफाई के चलते बुधवार को कुछ वार्डों में पेयजल सप्लाई रहेगी बंद

Image
सेटलिंग टैंक की सफाई के चलते बुधवार को कुछ वार्डों में पेयजल सप्लाई रहेगी बंद  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगरपालिक निगम जगदलपुर की जलप्रदाय शाखा अंतर्गत पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट में सेटलिंग टैंक की सफाई कार्य किया जा रहा है। सफाई कार्य के कारण दिनांक 27 मई 2026, बुधवार को दोपहर के समय शहर के कुछ वार्डों में पेयजल सप्लाई बंद रहेगी। जिन वार्डों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें प्रवीर वार्ड क्रमांक-01, विजय वार्ड क्रमांक-02, शिव मंदिर वार्ड क्रमांक-03, भैरमदेव वार्ड क्रमांक-04, वीरसावरकर वार्ड क्रमांक-05, प्रतापदेव वार्ड क्रमांक-11 एवं बालाजी वार्ड क्रमांक-13 शामिल हैं। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि उक्त तिथि को आवश्यकतानुसार पूर्व से जल संग्रहण कर रखें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। निगम प्रशासन ने यह भी बताया कि सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी।

स्वच्छ पेयजल हेतु सेटलिंग टैंक की सफाई जारी: संजय पांडेय

Image
स्वच्छ पेयजल हेतु सेटलिंग टैंक की सफाई जारी: संजय पांडेय  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगरपालिक निगम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानसून पूर्व विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शहर के पावर हाउस स्थित सेटलिंग टैंक में जमे गाद (सिल्ट) की सफाई का कार्य शनिवार से प्रारंभ किया गया। नगर निगम द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रक्रिया के तहत यह कार्य कराया जा रहा है। कार्य का निरीक्षण करने महापौर संजय पांडेय अपने टीम के साथ पहुंचे। महापौर संजय पांडेय ने बताया कि मानसून के दौरान इंद्रावती नदी का पानी अत्यधिक मटमैला हो जाता है जिससे जल शोधन प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बारिश शुरू होने से पहले सेटलिंग टैंकों में वर्षों से जमा गाद को हटाया जा रहा है ताकि जल शोधन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके और शहरवासियों को निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य पूरी तरह मैनुअल पद्धति से किया जा रहा है तथा किसी प्रकार की भारी मशीनों का उपयोग नहीं किया...

स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर नागरिकों की सहभागिता से ही संभव- संजय पाण्डेय

Image
स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर नागरिकों की सहभागिता से ही संभव- संजय पाण्डेय   महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ स्वच्छता महा अभियान-2026 के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:-नगर निगम जगदलपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM Rules 2026) के अंतर्गत स्वच्छता महा अभियान 2026 के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक के डोंगरी सेंटर में किया गया। कार्यक्रम महापौर संजय पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आमजन को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर लोगों को 4 प्रकार से कचरे का पृथक्करण करने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया, जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा (Special Care Waste) एवं सैनिटरी वेस्ट को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी ...

महापौर ने की श्वान की पूजा, शहर में एबीसी सेंटर की शुरुवातशहरवासियों से अपील,इस अभियान में सहयोग करें- संजय पाण्डेयआवारा श्वानों के बधियाकरण एवं टीकाकरण के लिए एबीसी सेंटर शुरु

Image
महापौर ने की श्वान की पूजा, शहर में एबीसी सेंटर की शुरुवात शहरवासियों से अपील,इस अभियान में सहयोग करें- संजय पाण्डेय आवारा श्वानों के बधियाकरण एवं टीकाकरण के लिए एबीसी सेंटर शुरु जगदलपुर नगर निगम की पहल: एबीसी सेंटर का विधिवत उद्घाटन  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम द्वारा शहर को श्वान जनित समस्याओं से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक के एसएलआरएम डोंगरी सेंटर के पास महापौर संजय पांडेय, एमआईसी टीम, पार्षदगण एवं निगम अमला के द्वारा श्वान का विधिवत पूजन कर उन्हे दूध पिलाकर एवं आहार खिलाकर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया।  श्वानों के संबंध में लगातार आ रही शिकायतों को  महापौर संजय पांडेय ने संज्ञान में लेकर पशु प्रेमी से सहयोग लिया तथा पशु विभाग, नगर निगम की अलग-अलग कमेटिया बनाकर सभी की जिम्मेदारियाॅ तय की जो बधियाकरण कार्य संचालन हेतु नियुक्त स्नेह एनीमल वेलफेयर सोसायटी के कार्यों में सहयोग तथा निगरानी करेगी। शहर के पशु प्रेमी संस्था स्ट्रे सेफ फाउन्डेशन के लुप्तेश जगत, श्रीम...

महापौर ने नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण

Image
महापौर ने नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर के नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का महापौर संजय पाण्डे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय परिसर एवं उसके आसपास फैली गंदगी को देखकर महापौर ने नाराजगी जताई और सुलभ शौचालय के संचालक को कड़ी समझाईश दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक उपयोग के इन स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान महापौर संजय पाण्डे ने शौचालय परिसर का जायजा लेते हुए वहां मौजूद लोगों एवं आम नागरिकों को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि सुलभ शौचालयों में मूत्रालय का उपयोग पूरी तरह निःशुल्क है तथा किसी भी व्यक्ति से इसके लिए राशि नहीं ली जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर यूरिन करने के बजाय शौचालयों एवं मूत्रालयों का उपयोग करें, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे। मह...

बधियाकरण से आवारा कुत्तों की संख्या में होगी कमी- संजय पांडेय

Image
बधियाकरण से आवारा कुत्तों की संख्या में होगी कमी- संजय पांडेय  नगर निगम शीघ्र शुरू करेगा आवारा कुत्तों का बधियाकरण अभियान एनीमल बर्थ कंट्रोल(एबीसी) योजना के तहत शहर में चलेगा विशेष अभियान  आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर अब लगेगा नियंत्रण  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर - नगर निगम क्षेत्रांतर्गत में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) योजना के तहत विशेष बधियाकरण अभियान की शुरुआत शीघ्र की जाएगी। जिसके तहत शहर के समस्त 48 वार्डों में आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनका बधियाकरण किया जाएगा। इसका निरीक्षण करने महापौर संजय पांडेय पूरे टीम के साथ कंगोली स्थित सर्व सुविधायुक्त एबीसी सेंटर पहुंचे। नगर निगम प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण कार्य के संचालन की जिम्मेदारी चंडीगढ़ की विशेषज्ञ संस्था स्नेह एनीमल वेलफेयर सोसायटी को सौंपी है। एजेंसी की विशेषज्ञ टीम नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। इसके लिए सर्वप्रथम...

संजय मार्केट ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले 01 चोर महिला पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Image
संजय मार्केट ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले 01 चोर महिला  पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही       शांतिनगर जगदलपुर से महिला चोर को किए गिरफ्तार  आरोपी महिला उड़ीसा का मूल निवासी हैं  आरोपी के कब्जे से चोरी किए सोने के नोज पिन 30 नग को किए बरामद  नाम आरोपीयां :- सुनीता उर्फ पुजा कश्यप पति राजेन्द्र बघेल उम्र 33 साल हाउसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा माता मंदिर शांतिनगर सोनाली का घर जगदलपुर थाना बोधघाट जिला बस्तर     हिंदुस्तान समाचार  पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 27 अप्रैल  2026 को संजय मार्केट में स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले महिला आरोपी पर, पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार  के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  ज...

अमृत मिशन: पाइपलाइन टेस्टिंग से लीकेज, जल्द शुरू होगी अमृत मिशन पेयजल आपूर्ति

Image
अमृत मिशन: पाइपलाइन टेस्टिंग से लीकेज, जल्द शुरू होगी अमृत मिशन पेयजल आपूर्ति  हिंदुस्तान समाचार  जगदलपुर:- ​शहर में अमृत मिशन योजना को धरातल पर उतारने का कार्य जारी है। पिछले शासन के कार्यकाल की बिछाई गई पाइपलाइनों की वर्तमान में टेस्टिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया के दौरान लाल चर्च के पास, स्व महेंद्र कर्मा बंगला, पुराना बस स्टैंड के पास के स्थानों पर  पानी का बहाव देख नागरिकों में भ्रम की स्थिति बन रही थी, जिस पर महापौर संजय पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि नियमित पानी की आपूर्ति जारी है तथा शहरवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। ​ ​महापौर ने बताया कि पाइपलाइन बिछाते समय एयरवॉल और टी-पॉइंट के लिए कुछ स्थान खाली छोड़े जाते हैं। टेस्टिंग के दौरान इन स्थानों से पानी का बाहर आना एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया है। इन बिंदुओं पर एयरवॉल लगाने का कार्य प्रगति पर है और पूरानी पाइपों का सुधार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई पाइपलाइन फटने या खराबी का मामला नहीं है। ​ लेटलतीफी के कारण योजना में हुआ विलंब ​महापौर संजय पांडेय ने नरें...

विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हुई तीखी बहस

Image
विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हुई तीखी बहस  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 30 के तहत एक विशेष सम्मिलन बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 131वें संविधान संशोधन विधेयक जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संसद में पारित नहीं होने के संदर्भ में बुलाई गई थी। बैठक का मुख्य  उद्देश्य इस विधेयक के विरोध में खड़े लोगों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करना था। इस बीच विधेयक के पक्ष में एमआईसी सदस्य सहित भाजपा के सभी पार्षद खुलकर सामने आए। इन जनप्रतिनिधियों ने विधेयक के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। बैठक के दौरान निगम के पार्षदों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जैसे ही कुछ सदस्यों द्वारा संसद में विपक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों को महिला हितों का विरोधी बताया गया, इतना सुनने पर कांग्रेसी पार्षद सदन से उठकर बाहर चले गए।दरअसल नारी शक्ति वंदन अधिनियम मह...

1 मई से अवैध नल कनेक्शन पर 14,200 जुर्माना30 अप्रैल तक 5,000 में कराएं नियमितीकरण

Image
1 मई से अवैध नल कनेक्शन पर 14,200 जुर्माना 30 अप्रैल तक 5,000 में कराएं नियमितीकरण  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर में अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध पहली बार सख्ती के साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 17 फरवरी से नगर निगम के पीएचई अमले द्वारा संचालित इस विशेष जांच अभियान के अंतर्गत अब तक शहर के विभिन्न वार्डों में 286 अवैध नल कनेक्शन चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 204 उपभोक्ताओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर अपने कनेक्शन वैध करा लिए हैं, जबकि 82 अवैध कनेक्शन काटे जा चुके हैं। नगर निगम जल कार्य विभाग सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि 18 मार्च 2026 की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 1 मई 2026 से अवैध नल कनेक्शन पाए जाने पर उसे वैध कराने हेतु 14,200 की राशि देय होगी। जबकि 30 अप्रैल तक मात्र 5,000 जमा कर अवैध कनेक्शन को वैध कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शहर में लगभग 24,000 वैध नल कनेक्शनधारी नियमित रूप से जलकर शुल्क जमा कर रहे हैं। ईमानदार उपभोक्ताओं के हितों और सम्मान को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा यह अभियान चलाया जा...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महापौर ने जताया समर्थन

Image
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महापौर ने जताया समर्थन  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय ने इस विधेयक का स्वागत करते हुए इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी पहल बताया है। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनका मानना है कि यह अधिनियम न केवल राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं ने उनके जीवन स्तर में व्यापक सकारात्मक बदलाव लाए हैं। यह नया आरक्षण विधेयक उसी संकल्प को आगे बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम साबित होगा जिससे समाज में महिलाओं की स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी।...

सर्व नाई सेन समाज द्वारा सेन जयंती का आयोजन सम्पन्न हुआ।

Image
सर्व नाई सेन समाज द्वारा सेन जयंती का आयोजन सम्पन्न हुआ।   जगदलपुर स्थानीय सीरासार भवन में सात जिला से उमड़ा जन शैलाब महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग ने मिल कर सेन जयंती मनाया जिसमें कलश यात्रा माइ दंतेश्वरी मंदिर से प्रस्थान कर नगर भ्रमण कर सीरासार भवन में संभाग से पधारे सामाजिक जन मानस द्वारा संत श्री सेन जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके विचारों का अनुपालन कर सामाजिक एकता व संगठन की मजबूती का उद्बोधन ग्रहण किया तथा सभी ने अपने अपने विचार प्रकट किए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बेज जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य पूर्व विधायक रेखचंद जैन तथा सर्व नाई सेन समाज से पधारे गणमान्य दंतेवाडा जिला अध्यक्ष  विद्यानंद सेन तुमेश्वर सेन तथा जिला के समस्त पदाधिकारी जिला सुकमा जिला नारायणपुर जिला बीजापुर जिला कोंडागांव से तथा जिला बस्तर से जिला अध्यक्ष छन्नू लाल भारद्वाज और जिला से सभी पदाधिकारी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई व कार्यक्रम को सफल बनाया।

जगदलपुर के दो प्रमुख मुक्तिधामों के कायाकल्प हेतु 57.77 लाख स्वीकृत,महापौर संजय पांडे ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

Image
जगदलपुर के दो प्रमुख मुक्तिधामों के कायाकल्प हेतु 57.77 लाख स्वीकृत, महापौर संजय पांडे ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत नागरिकों की सुविधा और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य प्रवर्तित 'मुक्तिधाम योजना' के तहत शहर के दो प्रमुख वार्डों में स्थित मुक्तिधामों के उन्नयन और विकास कार्य हेतु कुल 57.77 लाख रुपये की प्रावधिक स्वीकृति प्रदान की गई है|  लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 स्थित मुक्तिधाम के विकास कार्यों के लिए 27.79 लाख रुपये तथा लालबहादुर शास्त्री वार्ड आमागुड़ा चौक नया पुल के नीचे स्थित मुक्तिधाम के लिए 29.98 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। *प्रस्तावित विकास कार्य*  सुरक्षा हेतु मजबूत बाउण्ड्रीवाल का निर्माण, परिजनों के बैठने के लिए  वेटिंग शेड, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण हेतु सघन प्लांटेशन (वृक्षारोपण) कार्य। इन निर्माण कार्यों का उद्देश्य शोक संतप्त परिवारों को कठिन समय में एक गरिमापूर्ण और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। इसक...

जगदलपुर में 43 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटित, ऋण मेला भी आयोजित

Image
जगदलपुर में 43 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटित, ऋण मेला भी आयोजित  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज एएचपी घटक (मोर मकान - मोर आस) के अंतर्गत 43 पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवासों का आबंटन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों की सुविधा हेतु ऋण मेला का भी सफल आयोजन किया गया, जिससे उन्हें आवास निर्माण एवं क्रय के  लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में धरमपुरा स्थित मोटरू ब्रदर्स एवं ऊर्जा प्रॉपर्टी के 208 यूनिट तथा हाटकचोरा स्थित ऊर्जा प्रॉपर्टी के 58 यूनिट में निर्मित आधुनिक G+3 आवासों को शामिल किया गया। इन आवासों का निर्माण बेहतर बुनियादी सुविधाओं के साथ किया गया है, जिससे हितग्राहियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध हो सके। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबके लिए  आवास” के विजन के अनुरूप एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, ...

जगदलपुर शहर में स्थापित होगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमागुजराती समाज ने महापौर संजय पांडे का किया सम्मान,

Image
जगदलपुर शहर में स्थापित होगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा गुजराती समाज ने महापौर संजय पांडे का किया सम्मान, प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर पालिक निगम के वार्षिक बजट में भारतवर्ष के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा जगदलपुर शहर में स्थापित किए जाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में आज गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर संजय  पांडे का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुजराती समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता, अखंडता और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना से शहरवासियों, विशेषकर युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और राष्ट्रीय एकता का संदेश सशक्त रूप से प्रसारित होगा। नगर निगम कार्यालय में महापौर संजय पांडे सहित निगम के पार्षदों ने समाज के सदस्यों के साथ प्रस्तावित प्रतिमा स्थल को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक ...

जलकर के अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा

Image
जलकर के अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा में कुल 12 एजेंडों पर चर्चा की गई, जिसमें एजेंडा क्रमांक 10 को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस एजेंडे के अंतर्गत ऐसे जलकर दाताओं को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने पिछले 2 वर्ष या उससे अधिक समय से अपना जलकर जमा नहीं किया है। ऐसे सभी बकायेदारों को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है, जिसमें वे अपने बकाया जलकर का भुगतान कर सकते हैं। इस योजना के तहत वन टाइम सेटलमेंट (OTS) लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत बकाया जलकर पर लगाए गए अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट दी जाएगी अर्थात उपभोक्ता केवल मूल राशि जमा कर अपना बकाया समाप्त कर सकते हैं। महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि इस विषय पर सदन में गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए एकमुश्त भुगतान कर अपना बकाया जलकर जमा करें। नगर निगम जलकार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा कि 30 अप्रैल तक दी जा रही यह 100 फीसदी अधिभार छूट ...

दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित,प्रतिभागियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

Image
5 वर्ष दीप जलाकर स्वच्छता का संदेश, अगले वर्ष स्वच्छता में सफलता प्राप्त कर दीप जलाएंगे- संजय पांडेय दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभागियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शनिवार को दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में किया गया। कार्यक्रम में उन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने दलपत सागर दीपोत्सव के आयोजन में सहयोग प्रदान किया था।  साथ ही दीपोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए तथा सफल प्रतिभागियों को कार्यक्रम के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह में उन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए हैं। इसके साथ ही उन लोगों को भी प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया जिन्होंने दलपत दीपोत्सव कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दी। उन्होंने कहा कि दलपत दीपोत्सव ...

बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण का निरीक्षण

Image
बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण का निरीक्षण हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- महापौर संजय पांडेय, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, नगर निगम के इंजीनियरों द्वारा शुक्रवार  को संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माहापौर एवं टीम ने ड्रेन-टू-ड्रेन रोड चौड़ीकरण, आरसीसी नाली निर्माण, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, पीएचई एवं अमृत मिशन की पानी पाइप और वाल शिफ्टिंग, पुलिया निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त प्रवीण वर्मा ने कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। मालूम हो कि नगर निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के उद्देश्य से बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक 167.54 लाख रुपये की लागत से रोड चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कुछ दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन व अन्य जनप्रतिन...

संजय बाजार व्यवस्थित करने व्यापारियों से लिया जाएगा सहयोग:- संजय पाण्डेय

Image
संजय बाजार व्यवस्थित करने व्यापारियों से लिया जाएगा सहयोग:- संजय पाण्डेय हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम कार्यालय में संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष पंकज सिंघल के नेतृत्व में महापौर संजय पांडेय से मुलाकात कर बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान संजय बाजार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, सफाई व्यवस्था, मटन मार्केट के संचालन तथा यूजर चार्ज को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महापौर संजय पांडेय ने कहा कि नगर निगम द्वारा संजय बाजार को सुव्यवस्थित और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की पूरी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में व्यापारियों और आम नागरिकों को सुविधा मिले, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। जल्द ही विस्तृत योजना बनाकर संजय मार्केट को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे यहां की अव्यवस्थाएं दूर हों और बाजार का संचालन सुचारू रूप से हो सके। यूजर चार्ज के संबंध में जो भ्रांतियां है उसे दूर किया गया। महापौर ने स्पष्ट कर...

इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, नियुक्ति के लिए जताया आभार

Image
इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, नियुक्ति के लिए जताया आभार हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने आज विधानसभा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयास करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने शरद अवस्थी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर अंचल के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। शरद अवस्थी ने कहा कि इंद्रावती बेसिन क्षेत्र बस्तर अंचल के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग, कृषि विकास, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा क्षेत्रीय विकास को ध्यान में र...

108 नक्सलियों ने किया सरेंडर7 जिले के एसपी डीजीपी मौजूद थे

Image
108 नक्सलियों ने किया सरेंडर 7 जिले के एसपी डीजीपी  मौजूद थे   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 108 माओवादी कैडरों का समाज की मुख्यधारा मे वापसी, जिनमें से कुल 44 महिला माओवादी कैडर षामिल हैं।   108 माओवादी कैडरों पर 3.29 करोड़ रुपयों का इनाम घोषित है। पूनर्वास करने वाले माओवादी कैडरों से प्राप्त सूचना तथा अन्य आसूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा कार्रवाई करते हुए AK-47, INSAS, LMG, BGL सहित कुल 101 घातक हथियारों की बरामदगी विभिन्न डम्पों से की गई, जो नक्सल विरोधी अभियानों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  देश के नक्सल विरोधी अभियान की इतिहास में एक ही स्थल से सर्वाधिक रुपया 3.61 करोड़ की नगदी रकम तथा रुपया 1.64 करोड़ मूल्य का 01 कि.ग्रा. सोना माओवादियों द्वारा की गई डम्प से बरामद की गई।   ‘‘ पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ की पहल से प्रभावित होकर छ.ग. राज्य में विगत 26 महिनों में कुल 2714 माआवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ कर शांति पूर्ण एवं सामाजिक जीवन हेतु अग्रसर हुए।  उल्लेखनीय ...

जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त

Image
जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर,  बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जप्त किया है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक बड़ी कार्यवाही की, जिससे अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।          खाद्य नियंत्रक  घनश्याम राठौर से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर आकस्मिक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान घर के भीतर गैस सिलेंडरों का भारी जखीरा पाया गया, जिसका कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। अधिकारियों ने मौके से कुल 24 नग घरेलू गैस सिलेंडर और 10 नग कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा, सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस की चोरी और रिफिलिंग के लिए...