सीएम भूपेश बघेल ने विधायक जैन से ली घटना की जानकारीमामला पुलिस व कांग्रेस नेताओं के मध्य हुए विवाद का

सीएम भूपेश बघेल ने विधायक जैन से ली घटना की जानकारी

मामला पुलिस व कांग्रेस नेताओं के मध्य हुए विवाद का
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन से चर्चा कर पुलिस तथा कांग्रेस नेताओं के मध्य उत्पन्न हुए विवाद व घटनाक्रम की जानकारी ली। रेखचंद जैन बड़े कवाली की जलनी माता मड़ई में शामिल होकर लौट रहे थे तभी मुख्यमंत्री ने उनसे जानकारी ली। श्री जैन ने उन्हें बिन्दुवार जानकारी देते उचित समाधान करने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि मंगलवार दोपहर को सिटी कोतवाली में कांग्रेस नेताओं की पुलिस से कहा- सुनी हो गई थी। इन नेताओं के द्वारा श्री जैन को फोन पर घटना के बारे में बताया गया था। श्री जैन ने दोपहर में ही पुलिस के आला अधिकारियों से चर्चा की थी। शाम लगभग चार बजे बड़े कवाली से श्री जैन सीधे ही एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी तथा अन्य अधिकारियों से बात कर इस विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका अदा की थी।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की