गोबर पेंट से समूह ने कमाए 03 लाख 94 हजारतुरेनार रीपा में प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई की गई है स्थापना



गोबर पेंट से समूह ने कमाए 03 लाख 94 हजार
तुरेनार रीपा में प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई की गई है स्थापना

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर 28 मई  प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई की स्थापना-तुरेनार रीपा के अंतर्गत प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई निर्माण का संचालन बस्तर माटी पुत्र युवा समूह तुरेनार द्वारा किया जा रहा है इस समूह में ग्राम तुरेनार के सदस्यों के रूप में 5 महिला एवं 05 
पुरुषों का समूह है जो बस्तर युवा मितान से चयन किया गया है। इस समूह को प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई निर्माण का प्रशिक्षण जिला कांकेर के सराधु नवागांव विकासखंड चारामा में दिया गया है। तुरेनार रीपा अंतर्गत प्राकृतिक गोबर पेंट का शुभारंभ 26 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के करकमलों से उद्घाटन किया गया। अभी तक समूह द्वारा 5010 लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट का निर्माण किया गया है, एवं 1959 लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट का 
विक्रय कर 3 लाख 94 हजार 680 रुपए आय प्राप्त हुआ है।
गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण की विधि-ताजा गाय के गोबर को पानी के साथ मिक्सिंग करने के बाद रिफाइन किया जाकर ब्लीचिंग किया एवं जाना जाता है छानने के बाद प्राप्त घोल को डिस्पेंसिंग मशीन में मिक्सिंग करके प्राकृतिक गोबर पेंट तैयार किया जाता है। प्राकृतिक गोबर पेंट की मांग विभिन्न निर्माण विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग, शिक्षा विभाग,के साथ अन्य विभागों से भी प्राकृतिक गोवर पेंट की मांग की गई है। आगामी आने वाले महीनों में 25 से 30 हजार लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट निर्माण करना प्रस्तावित है। जिससे विभिन्न भागों को विक्रय किया जाएगा, जिससे आय प्राप्त होने पर समूह के सदस्यों को आर्थिक लाभ होगा।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की