बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है। अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।



बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है।
 अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।
 

 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर आरोपियों के कब्जे से कुल 24.545 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।
जप्त गांजा की कीमत करीबन 12,27,250 / रूपये 
 आरोपियो द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से रायपुर ले जा रहे थे।
थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
01-चुमन बघेल पिता पुरन बघेल जाति भतरा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम तुरपुरा पोड़ाईगुड़ा पारा थाना भानपुरी जिला बस्तर

02-बेनूधर कश्यप पिता फगनू राम कश्यप जाति भतरा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हली थाना भानपुरी जिला बस्तर 
जप्त सामान -मादक पदार्थ गांजा 24.545 किलोग्राम कीमती 12,27,250/ रूपये

उडीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय  शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुखनंदन राठौर के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया है जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

         दिनांक 23.08.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने कब्जे के थैला, प्लास्टिक बोरी एवं बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने हेतु बस का इंतजार करते फारेस्ट नाका धनपुंजी के पास मौजुद है कि सुचना पर हमराह पुलिस टीम द्वारा फारेस्ट नाका धनपुंजी की ओर रवाना होकर फारेस्ट नाका धनपुंजी के पास पहुंचकर तस्दीक किये जहाँ पर मुखबीर के बताये हुलिये का दो व्यक्ति बस का इंतजार करते मिले जिसे घेराबंदी कर पकड़े नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम 01-चुमन बघेल पिता पुरन बघेल निवासी ग्राम तुरपुरा पोड़ाईगुड़ा पारा थाना भानपुरी जिला बस्तर 02- बेनूधर कश्यप पिता फगनू राम कश्यप निवासी ग्राम कुम्हली थाना भानपुरी जिला बस्तर का निवासी होना बताये। आरोपियों के कब्जे के थैला, प्लास्टिक बोरी एवं बैग का तलाशी लेने पर कुल 24.545 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,27,250/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक विकेश तिवारी, सउनि जदुराम बघेल, प्रआर, अजय साहु, भीमेसन बघेल, आरक्षक दशरू नाग सुकमन पाण्डे, डीएसएफ आरक्षक, भास्कर भारद्वाज सैनिक जगन्नाथ नाग का विशेष योगदान रहा हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त