शराब दुकानों में आखिर क्या चल रहा है? शराब की बोतलों को स्क्रैच करके बेचने का मामला सामने आया .
शराब दुकानों में आखिर क्या चल रहा है? शराब की बोतलों को स्क्रैच करके बेचने का मामला सामने आया .
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर आखिर बोतलों पर एम आरपी स्क्रैच कर बोतलों को एमआरपी से अधिक दाम पर बेचा जा रहा है क्या इसके पीछे कोई बड़ा खेल है या फिर नियमों के तहत ऐसा किया जा रहा है?
शराब दुकान में बिकने वाली शराब की बोतलों पर स्क्रैच किए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि शराब की बोतलों पर मौजूद लेबल या अन्य हिस्सों को स्क्रैच करके शराब बेची जा रही है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बोतलों को स्क्रैच करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? क्या यह विभागीय प्रक्रिया है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है?
इस मामले में संबंधित आबकारी विभाग और शराब दुकान संचालकों की भूमिका भी जांच का विषय है।
आम उपभोक्ताओं के मन में भी कई सवाल हैं। क्या शराब की बोतलों के साथ छेड़छाड़ करना नियमों के अनुसार है? यदि ऐसा है तो इसके पीछे क्या कारण है? और यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?
अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और शराब की बोतलों को स्क्रैच करके बेचने के पीछे की वास्तविक वजह क्या है।
फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। हमारी कोशिश रहेगी कि इस पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने लाई जाए।
Comments
Post a Comment