बस्तरिया राज मोर्चा ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस संतोष यादव



बस्तरिया राज मोर्चा ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस संतोष यादव
 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तरिया राजमोर्चा  कोर कमेटी के सदस्य संतोष यादव ने प्रेस विज्ञप्ति  जारी कर बताया की 11 सितंबर 2026 शुक्रवार के दिन में ब्लॉक लौंहडीगुड़ा के ग्राम बडांजी मे बस्तरिया राज मोर्चा के गठन पश्चात अपने सफल तीन वर्ष पूर्ण करने पर बड़े उत्साह एवं हजारों की संख्या में उपस्थित साथियों सहयोगियों के बीच मनाया गया संस्थापक संयोजक माननीय मनीष कुंजाम जी ने बस्तरिया राज मोर्चा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा
 
कि बस्तरिया राज मोर्चा का गठन बस्तर के मूल निवासियों के जल, जंगल, जमीन और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हुआ है। मौजूदा सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, राजनीतिक दल आदिवासियों को लुभावने और लच्छेदार वादों से भ्रमित करते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही उन्हें छल लिया जाता है। मोर्चा का मुख्य उद्देश्य बस्तर की अपार खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों का सीधा लाभ यहां के मूल निवासियों तक पहुंचाना है।
​नगरनार स्टील प्लांट प्रबंधन और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मनीष कुंजाम ने 
जनसभा में   नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट से प्रभावित ग्रामीणों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया । कुंजाम ने कहा कि प्लांट निर्माण के समय स्थानीय आदिवासियों की जमीनें अधिग्रहित करते हुए यह वादा किया गया था कि प्रभावित गांवों के लोगों और बस्तर के युवाओं को ही भर्ती में प्राथमिकता व रोजगार दिया जाएगा। लेकिन आज सरकार और प्रबंधन ने वादाखिलाफी करते हुए ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बाहरी राज्यों के लोगों की भर्तियां कर दी हैं। यह स्थानीय युवाओं के साथ सीधा कुठाराघात और विश्वासघात है, जिससे प्रभावित गांव आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
मोर्चा का मुख्य बिंदु ​पृथक बस्तर राज्य के आह्वान पर केंद्रित था 
बस्तर के हो रहे शोषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए मनीष कुंजाम ने ऐलान किया कि अब बस्तर के भविष्य का फैसला बस्तर वासियों के हाथों में ही होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह बाहर के व्यापारी, उद्योगपति, बड़े प्रदेश और राजधानियां बस्तर का दोहन कर रही हैं, उसे रोकने का अब एक ही रास्ता है—"पृथक बस्तर राज्य"। उन्होंने एक अलग बस्तर राज्य बनाने की मांग का बिगुल फूंका, जिसे सभा में मौजूद विशाल जनसमूह ने जोरदार नारों और करतल ध्वनि के साथ अपना पूरा समर्थन दिया।
 मनीष कुंजाम के उद्बोधन के पहले मंच आसिन और भी वक्ताओं ने जो की मोर्चा के विभिन्न पदों पर आसीन हैं उन्होंने भी अपने वक्तव्य से पूरी जनसभा को मंत्रमुग्ध कर बांधे रखा  जिसमें कोर कमेटी के सदस्य संतोष यादव हिड़मा राम मंडपी तरुण ठाकुर मोर्चा की दंतेवाड़ा अध्यक्ष विमला सोरी गिरजू कश्यप टँकेश्वर भारद्वाज विजय उइके नरेंद्र भवानी विक्रम लहरें सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष शिवनेताम केशकाल नंदू राम नेताम हिरमोराम ने अपने विचार व्यक्त किये इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेंद्र भारद्वाज पुजारी परमेश्वर भारद्वाज सरपंच महेंद्र सिंह भारद्वाज राजेश नाग बलदेव साहू और नेगी लखेश्वर आराधना मरकाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा देवाबेट्टी ब्लॉक अध्यक्ष सुकमा महेश कुंजाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुकमा हिड़मा माड़वी सचिव एवं जनपद उपाध्यक्ष  राजू नाग युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुकमा जितेश सोढ़ी छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुकमा पी.भीमा  अधिवक्ता सुकमा हड़मा मरकाम संरक्षण युवा प्रभार सुकमा लीला ओवामी जिला पंचायत सदस्य सुकमा इडो संतोष जनपद अध्यक्ष सुकमा इरफान खान उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कोँटा रामादेवी जनपद सदस्य कोंटा शैलेंद्र कश्यप युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सुकमा रमड़ा राव ब्लॉक अध्यक्ष कोंटा  प्रज्ञा मँडावी महिला ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर डमरू कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर रामधन बघेल छिंदगड़ कवासी आंधा ब्लॉक उपाध्यक्ष छिँदगड़ आदि उपस्थित रहे इस गरिमामय सभा का संचालन बस्तरिया राज मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य रामा सोड़ी ने किया

Comments

Popular posts from this blog

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त