कोतवाली पुलिस द्वारा युवाओं के बीच जाकर लगातार चलाया जा रहा है साइबर जागरूकता अभियान


साइबर जागृति अभियान

 कोतवाली पुलिस द्वारा युवाओं  के बीच जाकर लगातार चलाया जा रहा है साइबर जागरूकता अभियान
 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान”l के तहत थाना कोतवाली , जगदलपुर पुलिस द्वारा युवाओं को केन्द्र में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों जैसे स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य जगहों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली, जगदलपुर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं हॉर्टिकल्चर कॉलेज धरमपुरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय धरमपुरा, तथा प्रयास स्कूल मंगलू कचोरा में जाकर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 जागरूकता अभियान  कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी  सुखनंदन राठौर, सीएसपी  सुमित कुमार धोत्रे,  रेंज साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक   गौरव तिवारी तथा थाना कोतवाली जगदलपुर प्रभारी निरीक्षक  लीलाधर राठौर के द्वारा में विद्यार्थियों एवं उपस्थित फैकल्टी को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों स्वरूप, तरीके, अपराधों की गंभीरता, साइबर क्राइम, साइबर ठगी की विस्तृत जानकारी तथा उनसे बचने के  के उपाय के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों जैसे अननोन फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, फर्जी प्रोफाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, एक्सटॉर्शन, स्टॉकिंग एवं फर्जी लिंक आदि की जानकारी देते हुए  OTP, UPI PIN, ATM PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी शेयर न करने की अपील किया गया।
 कार्यक्रम में युवाओं के साइबर क्राइम के संबंध में प्रश्नों का उत्तर दिया गया,  साइबर जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों में युवाओं द्वारा बेहद उत्साह तथा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया गया।

बस्तर पुलिस आप सभी से अपील करता है कि साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन वित्तीय ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा cybercrime.gov.in के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज करावें ।

Comments

Popular posts from this blog

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त