उपमुख्यमंत्री अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति में ‘साइबर जागृति अभियान’ का आयोजन।



    उपमुख्यमंत्री  अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति में ‘साइबर जागृति अभियान’ का आयोजन।
    बस्तर विश्वविद्यालय के सहयोग एवं जिला प्रशासन के समन्वय से विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
बस्तर में साइबर जागरूकता का बड़ा संदेश - उपमुख्यमंत्री  अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति में ‘साइबर जागृति अभियान’
 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत आज बस्तर विश्वविद्यालय के सहयोग एवं जिला प्रशासन के समन्वय से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री  अरुण साव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर IG Bastar  बद्री नारायण मीणा, SP  शलभ सिन्हा, कलेक्टर  आकाश छिकारा एवं महापौर  संजय पांडेय सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम बस्तर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में MBA एवं बस्तर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को फिशिंग लिंक, OTP एवं QR Code फ्रॉड, फर्जी KYC, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमितकुमार धोत्रे सहित पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ साइबर सुरक्षा पर संवाद किया।

15 अगस्त से बस्तर पुलिस द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का समापन कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के अवसर पर होगा।

बस्तर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर संपर्क करें।

“सतर्क रहें, जागरूक रहें—सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।”
बस्तर पुलिस

Comments

Popular posts from this blog

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त