बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित की जाय-कलेक्टर


 बस्तर संभाग ब्यूरो राजेश प्रसाद

बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित की जाय-कलेक्टर

आम लोगों के मदद के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक-07782-223122 एवं पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबर 112* *को सार्वजनिक की गई

जगदलपुर 15 जून 2020/कलेक्टर श्री रजत बंसल ने वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए बस्तर जिले में बाढ़ एवं आपदा के नियंत्रण हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निदेश दिए हैं। जिससे की इस दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति निर्मित होने पर आम लोगों को तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सके। कलेक्टर श्री बंसल आज 15 जून को कलेक्टोरेट जगदलपुर के आस्था कक्ष में आयोजित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की बैठक में अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने जिले में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन हेतु किए गए उपायों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन के कार्य के अन्तर्गत आम लोगों को किसी प्रकार की मदद हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक-07782-223122 एवं पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबर 112 को सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। उन्हांेने कहा कि जिले के कोई भी नागरिक बाढ़, आपदा से संबंधित किसी प्रकार की मदद हेतु इन दोनों नम्बर पर संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल तथा जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधी उपस्थित थे। 
बैठक में बताया गया कि जगदलपुर शहर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत आता है इन्द्रावती एवं नारंगी नदी शहर से नजदीक होने के कारण बारिश में बाढ़ की संभावना बनी रहती है। बैठक में वर्ष 2020-21 के बाढ़ नियंत्रण के कार्य योजना के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि इस समय हम सभी के ऊपर कोरोना एवं बाढ़ नियंत्रण जैसे दो आपदाओं से निपटने की जिम्मेदारी है। इसलिए इस महत्वपूर्ण घड़ी में हमारी सभी तैयारियां समुचित होनी चाहिए है। जिससे की हम सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना कर लागों को तत्काल मदद उपलब्ध करा सकें। उन्होंने बस्तर जिले के बेहतर आपदा प्रबंधन के उपायो की भी सराहना की। बैठक में कलेक्टर ने बारिश के दौरान लोगों को शुद्ध पेजयल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सभी हेण्ड पम्पों की मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था भी करने को कहा। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था भी पुख्ता करने के निर्देश दिए। आयुक्त नगर निगम को जगदलपुर शहर में बीमारियों की रोकथाम हेतु साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस दौरान पूरे समय मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सभी अधिकारी-कर्मचारी को पूरे समय अपना मोबाईल चालू रखने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने जिला सेनानी होमगार्ड को भी सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने आपदा नियंत्रण इस कार्य में स्वंयसेवी संस्थाओं के कार्य को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का सहित अन्य अधिकारियों ने भी तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की