जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?
जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने जेवरात बरामद”?
बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बांग्लादेशी नागरिक लाखों के चोरी के माल के साथ गिरफ्तार
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की चोरी की गई सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में —
आबुल शेख उर्फ़ बाबू शेख उर्फ़ शेख समीर, निवासी बांग्लादेश, हाल निवास सासाहांडी, कोरापुट (उड़ीसा)
बबलू चंद्र दास, निवासी बांग्लादेश, हाल निवास सासाहांडी, कोरापुट (उड़ीसा)
दोनों आरोपी उड़ीसा के सासाहांडी में रहकर बस्तर जिले के सनसिटी, धरमपुरा, महावीर नगर, कंगोली, नाईकगुड़ा और बोधघाट क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, औजार और सीसीटीवी डीवीआर भी जब्त किया है। जांच में पता चला कि आरोपी चोरी के बाद घरों में लगे सीसीटीवी के डीवीआर निकालकर पास के तालाब में फेंक देते थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) गीतिका साहू तथा अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बस्तर पुलिस द्वारा पकड़े गए इस अंतर्राज्यीय गिरोह से जिले में हुई लगातार चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।
Comments
Post a Comment