श्रीनिवास मद्दी ने माना श्रद्धालुओं, सहयोगियों का आभार

श्रीनिवास मद्दी ने माना श्रद्धालुओं, सहयोगियों का आभार 
 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव के सफल समापन के बाद आयोजन समिति की अध्यक्षता कर रहे छग राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी ने श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। श्री मद्दी ने 7 दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने में प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष सहयोग देने के लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों और पड़ोसी राज्यों सें पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए सर्व हिंदू समाज के भक्तों, ज़िला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों- कर्मचारियों सहित यातायात पुलिस, नगर निगम, वन विभाग अमले के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष की हैसियत से श्री मद्दी ने दानदाताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले सभी कलाकारों का भी विशेष रूप से आभार माना है।

Comments

Popular posts from this blog

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचे बस्तर सांसद