Posts

महिलाओं ने की कुमकुम पूजा, माँगी सुहाग की लंबी आयु

Image
महिलाओं ने की कुमकुम पूजा, माँगी सुहाग की लंबी आयु   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। बालाजी मंदिर में वार्षिक महोत्सव के पांचवे दिन सुबह से पूजा-अर्चना शुरू हुई। सुप्रभात पूजा के बाद पूजा मंडप में भगवान का फूलों से अलंकरण कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर में कुमकुम पूजा की।  मंदिर में चल रहे 7 दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन हुई कुमकुम पूजा के लिये टेंपल कमेटी की ओर से पूजन सामग्री दी गई थी। महिलाओं ने अपने सुहाग एवं परिवार की दीर्घायु के लिए कुमकुम पूजा की। कुमकुम पूजा में मंदिर परिसर मेंं 1 हजार से महिलाओं ने भाग लिया। पूजा विधान आंध्रप्रदेश से पंडित रामाचार्युलु एवं साथी पंडितों ने संपन्न करवाया। बता दें कि गुरुवार रात में श्रीनिवास कल्याणम महोत्सव संपन्न हुआ था। रात डेढ बजे तक जारी पूजा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरुवार को ही संपन्न हुए महा अभिषेक के बाद देव प्रतिमाओं को रत्न कवच पहनाये गये।  25वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर बालाजी मंदिर स्थित भगवान बालाजी, माता आंडाल, माता पद्मावती और श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को रत्न क...

दलपत सागर दीपोत्सव सामूहिक सहभागिता से रचा गया ऐतिहासिक आयोजन, संजय पाण्डेय ने जताया आभार

Image
दलपत सागर दीपोत्सव  सामूहिक सहभागिता से रचा गया ऐतिहासिक आयोजन, संजय पाण्डेय ने जताया आभार   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर दलपत सागर दीपोत्सव 2026 का शुभारंभ दिनांक 25 दिसंबर 2025 को हुआ, जो निरंतर 32 दिनों तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बना बल्कि स्वच्छता, वंदे-मातरम, जनसहभागिता एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बनकर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने में सफल रहा। दलपत सागर बचाव एवं दलपत सागर दीपोत्सव समिति के साथ वी.डी.एस. संस्था तथा स्वच्छता एंबेसडरों के सहयोग से भिन्न-भिन्न निर्धारित तिथियों में पृथक-पृथक समाज-संघ, चैतन्य मंडली, स्वदेशी जागरण मंच, युवोदय की टीम, गेल्वे टीम ब्रदर्स एसोसिएट, यातायात पुलिस एवं 5वीं बटालियन कंगोली, बादल टीम द्वारा सहभागिता करते हुए 31 दिनों तक प्रतिदिन 101 दीपों का प्रज्वलन किया गया। दीपोत्सव के 32वें दिन, दिनांक 25 जनवरी 2026 को आयोजित समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं माननीय मंत्री केदार कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अव...

बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया पदभार ग्रहण

Image
बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने किया पदभार ग्रहण  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर, बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर  आकाश छिकारा वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व सयुंक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर  आकाश छिकारा का जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर  सीपी बघेल एवं  ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

26 जनवरी से प्रारंभ होगा बालाजी मंदिर का रजत जयंती महोत्सव

Image
26 जनवरी से प्रारंभ होगा बालाजी मंदिर का रजत जयंती महोत्सव  सात दिनों तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान, 1 फरवरी को होगा महा भंडारा   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। भव्यता और वास्तुकला की दृष्टि से छत्तीसगढ़ के पर्यटन नक्शे में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके शहर के बालाजी मंदिर का 25 वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर का रजत जयंती महोत्सव सोमवार 26 जनवरी से प्रारंभ होगा, रविवार 1 फरवरी को विशाल महा भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। तत्संबधी जानकारी साझा करने मंदिर प्रांगण में आहूत पत्रवार्ता में श्री बालाजी टेंपल कमिटी दि  बस्तर डिस्ट्रिक्ट आंध्र एसोसिएशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों ने बताया कि सन 1995 में बस्तर जिला आंध्र समाज द्वारा लिए गए निर्णय के तहत सभी के सहयोग से बनाए गए बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 2001 में संपन्न हुई थी। इस वर्ष मंदिर का रजत जयंती वार्षिक महोत्सव मनाया जा रहा है। कई मामलों में यह रजत जयंती महोत्सव विशेष होगा, इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा विधान संपन्न करवाने वाले देश के विख्य...

श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरूयज्ञशाला निर्माण हेतु हुआ विधिवत भूमिपूजन 3 से 7 फरवरी तक होगा भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

Image
श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू यज्ञशाला निर्माण हेतु हुआ विधिवत भूमिपूजन  3 से 7 फरवरी तक होगा भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर के मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को यज्ञशाला निर्माण एवं आमंत्रण कार्ड वितरण के लिए विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर यज्ञशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 3 फरवरी से 7 फरवरी तक पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें नगर सहित वार्डों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति एवं स्थानीय वार्ड वासियों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर समिति के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत 3 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी, जि...

दलपत सागर में चला स्वच्छता अभियान, वन मंत्री केदार कश्यप ने महापौर संजय पाण्डेय एवं नागरिकों के साथ किया श्रमदान

Image
दलपत सागर में चला स्वच्छता अभियान, वन मंत्री केदार कश्यप ने महापौर संजय पाण्डेय एवं नागरिकों के साथ किया श्रमदान बसन्त पंचमी 13 जनवरी को होगा दलपत दीपोत्सव एक दिया- स्वच्छता के नाम एक दिया-वंदे मातरम के नाम(150वीं जयंती) होगी थीम  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर दलपत सागर में नगर निगम द्वारा शनिवार सुबह व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मंत्री केदार कश्यप ने भी सहभागिता दी व आमजनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, एमआईसी सदस्य, निगम आयुक्त, पूर्व महापौर सफीरा साहू , मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, शहर के गणमान्य नागरिक, पीटीएस के जवान, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल की एनएसएस छात्राएं समेत मेरा भारत-बस्तर के सदस्य, गेलवे की टीम आदि उपस्थित रहे। सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ यह स्वच्छता अभियान लगातार लगभग 4 घंटे तक चला और दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ।...

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत,

Image
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत,  दलपत सागर, नगर निगम में महापौर संजय पाण्डे को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज दलपत सागर परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप सहित पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे को बधाई दी। इस दौरान महापौर संजय पाण्डे का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बीएमसी चुनाव में एनडीए को मिली यह प्रचंड जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह विजय इस बात का प्रमाण है कि जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्...

शहीद पार्क के सामने ठेला संचालकों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाईस्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सात हजार का जुर्माना, आगे भी जारी रहेगी सघन कार्रवाई

Image
शहीद पार्क के सामने ठेला संचालकों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सात हजार का जुर्माना, आगे भी जारी रहेगी सघन कार्रवाई  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर :- शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व सुंदर रखने के उद्देश्य से नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहीद पार्क के सामने संचालित  ठेला व्यवसायियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ ठेला संचालकों द्वारा नालियों में कचरा फेंका जा रहा था। सार्वजनिक स्थानों पर खाद्य अपशिष्ट और डिस्पोजल सामग्री फेंककर गंदगी फैलाई जा रही थी, जिससे आसपास का क्षेत्र अत्यंत अस्वच्छ हो रहा था और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा मौके पर ही कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले मोमोस सेंटर, चिकन सेंटर एवं एग रोल सेंटर के ठेला संचालकों पर कुल सात हजार का जुर्माना आरोपित किया गया। यह जुर्माना नालियों में कचरा फेंकने, सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने एवं स्वच्छता नियमों की अवहेलना करने के मामलों में लगाया...

गुणवत्ता और समयबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- संजय पाण्डेनिर्माण कार्यों को देखने पहुंचे महापौर

Image
गुणवत्ता और समयबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- संजय पाण्डे निर्माण कार्यों को देखने पहुंचे महापौर  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर के बुनियादी ढांचे, सांस्कृतिक धरोहरों और खेल सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर संजय पाण्डे ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का को देखने पहुंचे। महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि टाउन हॉल जगदलपुर शहर की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहचान है, जहां वर्षों से विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शासकीय कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। इसे नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा नगर निगम का प्रयास है कि इस ऐतिहासिक सभागार की गरिमा को बनाए रखते हुए इसे आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए। गुणवत्ता और समयबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान महापौर ने निर्माण एजेंसी और संबंधित कर्मचारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हों तथा ...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026के तहत यातायात जागरूकता वाहन रथ रवाना 30 दिन तक लगातार शहर तथा विभिन्न ग्राम व कस्बों में घूम कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करेगी

Image
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026के तहत यातायात जागरूकता वाहन रथ  रवाना  30 दिन तक लगातार शहर तथा विभिन्न ग्राम व कस्बों में घूम कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करेगी  हिंदुस्तान समाचार  जगदलपुर यातायात जागरूकता रथ  को  पुलिस अधीक्षक बस्तर  शलभ कुमार सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जगदलपुर से जिला के विभिन्न ग्राम एवं  कस्बों हेतु आम लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने आज रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  महेश्वर नाग, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन , यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग , ASi प्रवीण जोशी, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन,तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय व यातायात के अन्य स्टाफ उपस्थित थे । यातायात रथ के माध्यम से  जिला के शहरी एवं  ग्रामीण क्षेत्र में आम लोगों को यातायात नियमों  जानकारी देना,।  यातायात रथ आज से लगातार ,प्रतिदिन 30 दिनों तक  जिला के विभिन्न ग्राम, कस्बों के चौक चौराहे, साप्ताहिक हाट बाजार , स्कूल ,कॉलेज एवं अन्य भी...

दलपत सागर में स्वच्छता अभियान के तहत शहरवासियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Image
दलपत सागर में स्वच्छता अभियान के तहत  शहरवासियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर: शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान के अंतर्गत व्यापक श्रमदान किया गया। इस दौरान आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं नगर निगम जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है। इस वर्ष भी दीपोत्सव का भव्य आयोजन 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन दलपत सागर में किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहरवासियों के सहयोग से यह आयोजन बड़े स्तर पर संपन्न होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम को स्वच्छ और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से शनिवार को दलपत सागर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान कर दलपत सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। रानीघाट से आईलैंड गेट तक चला सफाई अभ...

अटल परिसर का हुआ लोकार्पणलालबाग में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Image
अटल परिसर का हुआ लोकार्पण लालबाग में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण शताब्दी जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटल जयंती समारोह  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर के ऐतिहासिक लालबाग परिसर में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को गरिमामय वातावरण में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लालबाग स्थित अटल परिसर का लोकार्पण किया गया तथा अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का विधिवत मंत्रोच्चार एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अनावरण किया गया। 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मालूम हो कि 3500 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित एक हजार किलो से ज्यादा एवं 9 फीट की ब्रांज धातु से निर्मित अटल जी की प्रतिमा अटल परिसर में लगाई गई है। इस परिसर का निर्माण नागरिकों को एक सुव्यवस्थित, सुंदर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। अटल परिसर के भीतर आकर्षक लाइटिंग की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे रात्रि के समय भी परिस...

इंदौर की तर्ज पर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में ठोस पहल

Image
इंदौर की तर्ज पर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में ठोस पहल 14 वार्डों को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने नगर निगम व सृष्टि प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त मुहिम  हिंदुस्तान समाचार  जगदलपुर:- शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर की तर्ज पर नंबर वन बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान में नगर निगम अमले के साथ-साथ सृष्टि प्राइवेट लिमिटेड की टीम भी सक्रिय सहभागिता निभा रही है। बीते दो महीनों से सृष्टि की टीम नगर निगम के सहयोग से शहर के चिन्हित वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए लगातार समझाइश दे रही है। नागरिकों से अपने घरों में दो डस्टबिन रखने, कचरा डस्टबिन में ही डालने तथा नियमित रूप से आने वाली कचरा गाड़ी में ही कचरा देने की अपील की जा रही है। स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पहले चरण में शहर के कुल 48 वार्डों में से 14 वार्डों को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसके पश्चात शेष सभी वार्डों को भी चरणबद्ध तरीके से मॉडल वार्ड बनाया...

शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण

Image
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखने पहुंचे महापौर शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने आज महापौर संजय पाण्डे अपनी टीम के साथ निकले थे। इस दौरान उन्होंने तकनीकी अमले से कहा कि सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया जाए तथा कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। शनिवार सुबह नगर निगम का अमला भगत सिंह वार्ड, वीर सावरकर वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) पहुंचा। निरीक्षण के दौरान महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, राणा घोस, संग्राम सिंह राणा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षदगण, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, हेमंत श्रीवास सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। टाउन हॉल शहर की सांस्कृतिक पहचान : संजय पाण्डे महापौर संजय पाण्डे ने अपनी ...

शहर में विकास कार्यों की सौगात876.90 लाख की लागत से मिलेगी बेहतर सड़कें, नालियाँ और मूलभूत सुविधाएँ

Image
शहर में  विकास कार्यों की सौगात 876.90 लाख की लागत से मिलेगी बेहतर सड़कें, नालियाँ और मूलभूत सुविधाएँ शहर में 112 विकास कार्यों की सौगात यह निर्माण नहीं, हर नागरिक के जीवनस्तर को ऊपर उठाने का संकल्प है- संजय पाण्डे सभी 48 वार्डों में पहुँच रही सुविधाएँ  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम द्वारा शहर के  सभी 48 वार्डों में 876.90 लाख रुपये की लागत से कुल 112 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है जिसमें सीसी सड़क निर्माण, डामरीकरण, आरसीसी नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन, शेड, सोल्डर आदि शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ तो मिलेगा ही साथ ही शहर का आधारभूत ढांचा और अधिक मजबूत होगा। महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि यह योजनाएँ शहर के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वार्ड में समान रूप से सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी गली, मोहल्ले और वार्ड को विकास से वंचित न रहने दिया जाए। नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम सड़कें मिले। महापौर ने आगे कहा कि इन 112 कार्यों से शहर में अनेक प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्...