बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया पदभार ग्रहण



बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने किया पदभार ग्रहण
 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर, बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर  आकाश छिकारा वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व सयुंक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर  आकाश छिकारा का जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर  सीपी बघेल एवं  ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचे बस्तर सांसद