राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026के तहत यातायात जागरूकता वाहन रथ रवाना 30 दिन तक लगातार शहर तथा विभिन्न ग्राम व कस्बों में घूम कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करेगी
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026के तहत यातायात जागरूकता वाहन रथ रवाना
30 दिन तक लगातार शहर तथा विभिन्न ग्राम व कस्बों में घूम कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करेगी
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर यातायात जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जगदलपुर से जिला के विभिन्न ग्राम एवं कस्बों हेतु आम लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने आज रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन , यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग , ASi प्रवीण जोशी, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन,तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय व यातायात के अन्य स्टाफ उपस्थित थे
। यातायात रथ के माध्यम से जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आम लोगों को यातायात नियमों जानकारी देना,।
यातायात रथ आज से लगातार ,प्रतिदिन 30 दिनों तक जिला के विभिन्न ग्राम, कस्बों के चौक चौराहे, साप्ताहिक हाट बाजार , स्कूल ,कॉलेज एवं अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थान में जाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के साथ साथ सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना से रोकथाम के साथ सड़क दुर्घटना के घायलों के मददत करने संबंधी गुड सेमेरिटन लॉ के बारे जानकारी देना।
यातायात रथ का मुख्य उद्वेश्य:
1. आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित सफर के साथ दुर्घटना से बचाव व रोकथाम करना।
2. सड़क पर चलते समय यातायात नियमों की उपेक्षा करने से होने वाले संभावित सड़क दुर्घटना के कारण शारीरिक चोट एवं उसके मानसिक प्रभाव व दुष्परिणाम के बारे में समझाना।
3. सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित लघु फिल्म ,वीडियो को दिखाकर लोगों को घटना के वास्तविक कारणों को बता कर उन्हें समझाना।
4. सड़क दुर्घटना पीड़ितों को शासन से मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी पोस्टर, पंपलेट का वितरण करना।
पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने आम जनता से अपील की है कि,
"सड़क पर चलते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें,
वाहन चलाते समय ओवर स्पीड व ओवर टेक से बचें।
सड़क दुर्घटना के घायल व्यक्ति को त्वरित अस्पताल पहुंचाने में मददत करें। नशे में वाहन ने चलावें,
इस तरह से
सुरक्षित सफर ही सुरक्षित जीवन है।
Comments
Post a Comment