Posts

रानी दुर्गावती की बलिदान दिवस परिक्षेत्र स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Image
रानी दुर्गावती की बलिदान दिवस परिक्षेत्र  स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया          हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर 24जून 2025 को दक्षिण बस्तर जिले के परिक्षेत्र स्तर पर आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के द्वारा रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें  विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी वीरगाथा को याद किया गया जिन्होंने कम उम्र में ही मुगल सेना के साथ लड़ाई में उनके छक्के छुड़ाए और  गोंडवाना राज्य की रक्षा करते हुए 1564 में वीर गति को प्राप्त हुए गोंडवाना समाज आज भी इस महान सम्राज्ञी को याद करते हुए उनकी याद में 24 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

मिथिला समाज के सदस्यों ने बस्तर सांसद से भेंट कर रेल लाईन की स्वीकृति पर दी बधाई

Image
मिथिला समाज के सदस्यों ने बस्तर सांसद से भेंट कर रेल लाईन की स्वीकृति पर दी बधाई रावघाट - जगदलपुर रेल लाईन को ले कर बस्तर सांसद को मिथिला समाज ने दी बधाई केंद्र सरकार व सांसद का मिथिला समाज ने जताया आभार  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर :- केंद्र सरकार द्वारा बस्तरवासियों को दिये गए रावघाट - जगदलपुर रेल लाईन की स्वीकृति हेतु आज मिथिला समाज बस्तर जिला के सदस्यों ने बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। मिथिला समाज के सदस्यों ने सांसद को उनके गृह निवास पहुँचकर पुष्प माला के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया है। समाज के अध्यक्ष श्री अजय पाठक ने बताया कि बस्तरवासियो को मिले इस सौगात से जल्द ही बस्तरवासियों को ट्रेन के माध्यम से सरल व सुगम परिवहन कर रायपुर तक जाने की सुविधा मिलेगी। सांसद जी के इस ओर किये जा रहे कार्यो की हम मिथिला समाज के सदस्य सरहाना करते है।  समाज के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्य श्री बृजबिहारी झा ने कहा कि हम मिथिलांचल वासियो को बिहार जाने के लिए जगदलपुर से रायपुर तक कि दूरी बस में तय करने पड़ती थी ,जो कि बहुत ही कष्ट भरा सफर हो...

लड्डुओं से बस्तर सांसद को तौलकर रेल आंदोलन समिति ,संजय बाजार के व्यापारीयो ने जताया आभार

Image
लड्डुओं से बस्तर सांसद को तौलकर रेल आंदोलन समिति ,संजय बाजार के व्यापारीयो ने जताया आभार आप सभी से मिले प्यार,स्नेह और आशीर्वाद ने मेरे सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाया है: महेश कश्यप बस्तर को मिले नई रेल लाईन की सौगात पर बस्तर सांसद महेश कश्यप का शहरवासियों ने किया स्वागत।  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- बस्तरवासियों को विगत दिनों केंद्र सरकार ने रावघाट - जगदलपुर नई रेल लाईन की स्वीकृति दे कर उन्हें बड़ी सौगात दी है,जिसको ले कर लगातार बस्तर संभाग के हर बस्तरवासियों में हर्ष का माहौल नजर आ रहा है।  बस्तरवासियों के द्वारा डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से इस बड़ी सौगात हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है।  आज जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में बस्तर रेल आंदोलन समिति के सदस्यों सहित संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के समस्त सदस्यों एवम नागरिकों ने आज बस्तर सांसद का भव्य स्वागत कर उन्हें बस्तरवासियों को मिले नई रेल लाईन की स्वीकृति हेतु उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।   संजय मार्केट चौक में सदस्यों ने आतिशबाजी कर बस्तर स...

बस्तर को जोड़ने रावघाट - जगदलपुर ( 140 कि मी) नई रेल लाईन परियोजना को मिली स्वीकृतिबस्तर सांसद की मेहनत ला रही रंग, डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़- बस्तर के हो रहा कायाकल्प

Image
बस्तर को जोड़ने  रावघाट - जगदलपुर ( 140  कि मी) नई रेल लाईन परियोजना को मिली स्वीकृति बस्तर सांसद की मेहनत ला रही रंग, डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़- बस्तर के हो रहा कायाकल्प  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर रेल मंत्रालय ने रावघाट - जगदलपुर नई रेल लाईन ( 140 कि मी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। यह परियोजना पर 3513.11 करोड़ रु खर्च होगी जिसका वहन केंद्रीय सरकार करेगीं। केंद्र सरकार से मिली इस स्वीकृति हेतु बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ,रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्वनी वैष्णव सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किया है। सांसद श्री महेश कश्यप ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर वासियो के हित मे सदैव डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली में बैठकर बस्तर वासियो के रेल के लिए प्रधानमंत्री जी चिंता कर रहे है। लगातार मेरी ओर से बस्तर के अनेको विकास कार्यो के लिए केंद्र व राज्य सरकार को जानकारी प्रदान की जा रही हैं। जिस ओर सरकार कार्य कर रही हैं। जिसका परिणाम है कि केंद्र सरकार ने नई रावघाट - ...

बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा डी.एम.एफ शासी परिषद् की बैठक में हुए शामिल

Image
बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा डी.एम.एफ शासी परिषद् की बैठक में हुए शामिल  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर    दंतेवाड़ा बस्तर सांसद महेश कश्यप बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की धरा दंतेवाड़ा पहुंचे | भाजपा कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बस्तर सांसद महेश कश्यप का आत्मीय स्वागत किया | बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर  स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओ ने विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया, सांसद महेश कश्यप ने भी गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया | तत्पश्चात सांसद महेश कश्यप,विधायक चैतराम अटामी जिला खनिज न्याय निधि शासी परिषद् की बैठक में शामिल हुए, जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं की समीक्षा की | सांसद महेश कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बेहतर क्रियान्यवान हेतु चर्चा कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधयियों को निर्देशित किया | इस दौरान विधायक चैतराम अटामी,जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष...

लोकसभा में सांसद महेश ने उठाया था इंद्रावती जल संकट का मुद्दारंग लाई सांसद की पहल, अब बस्तर को मिलेगा इंद्रावती से उसके हिस्से का 49 फिसदी पानी

Image
लोकसभा में सांसद महेश ने उठाया था इंद्रावती जल संकट का मुद्दा रंग लाई सांसद की पहल, अब बस्तर को मिलेगा इंद्रावती से उसके हिस्से का 49 फिसदी पानी केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल परिषद की बैठक में राज्य सरकार ने भी उठाया मुद्धा  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर।  विगत एक माह से बस्तर जिला जल संकट से जूझ रहा था इसका कारण बस्तर की प्राण दाहिनी इंद्रावती नदी का जल जोरा नाल में अधिक मात्रा में प्रवाहित होना था।  इस वजह से बस्तर में इंद्रावती नदी सूखने के कगार पर पहुंच गई थी और किसने की खड़ी फसल चौपट हो गई थी किसानों के संकट को देखते हुए और इंद्रावती के जल संकट को देखकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इस विषय को विगत 3 अप्रैल को लोकसभा में उठाया था।  इसके बाद केंद्र सरकार इस समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस मुद्दे पर अहम भूमिका निभाते हुए केंद्र सरकार को इंद्रावती जल संकट के विषय में अवगत कराया था।  इस मुद्दे पर रविवार को ओडिशा सरकार ने कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के हिस्से का 49 फ़ीसदी पानी प्रदान करने का आश्वासन दिया...

सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचे बस्तर सांसद

Image
पालनार सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचे बस्तर सांसद  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर पंडुम कार्यक्रम में जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी वाहन पालनार में पलट गई थी, जिसके चलते कई लोगो को चोट पहुँची थी। इस घटना में घायल लोगो से दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल अस्पताल पहुँचकर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने उनका कुशलक्षेम जाना है। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर ईलाज हेतु निर्देशित भी किया है।

जगदलपुर हाताग्राउण्ड में आयोजित महावीर कप में टीमों के बीच प्रतिदिन हो रहा क्रिकेट का रोमांचक महामुकाबला

Image
जगदलपुर हाताग्राउण्ड में आयोजित महावीर कप में टीमों के बीच प्रतिदिन हो रहा क्रिकेट का रोमांचक महामुकाबला शुभ, धैर्य, वीर और सेवा टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिया - त्याग, सद्भावना व समर्पण का संदेश जैन समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस जीतकर फील्डिंग ले रहे है सब टीम, दर्शकों से भरा रहा मैदान  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर हाताग्राउण्ड में आयोजित महावीर कप का महामुकाबला प्रतिदिन रोमांच से भरा हुआ है। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर श्री सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जगदलपुर द्वारा नौ दिवसीय महावीर कप का आयोजन हो रहा है। प्रथम मैच में ओसवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्यारी देवी नाहता जी एवं दूसरे मैच में CSP जगदलपुर आकाश श्रीश्री माल जी (IPS) ने अतिथि के रुप में मंचासीन होकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। हाताग्राउण्ड मैदान में बल्लेबाजो के साथ-साथ गेंदबाज भी अपना जौहर दिखा रहे है। 31 मार्च को वीर वर्षेस सेवा का शानदार और रोमांचक मैच दर्शकों को देखने को मिला। टीम सेवा ने टॉस जीतकर फी...

अंतिम साँस तक नगरनार प्लांट के निजीकरण का विरोध करेंगे :- रैनु बघेल

Image
अंतिम साँस तक नगरनार प्लांट के निजीकरण का विरोध करेंगे :- रैनु बघेल प्लांट निजीकरण के विरोध में झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों ने इस्पात सचिव को सौपा ज्ञापन प्लांट के निजीकरण के मुद्दे पर झाड़ेश्वर परिवहन समिति गम्भीर  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगरनार इस्पात के निजीकरण को ले कर एक बार फिर मामला गम्भीर होता दिखाई दे रहा है। नगरनार के निजीकरण के विरोध में जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति विरोध में उतर चुकी है। रविवार को झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों द्वारा इस्पात के निजीकरण को ले कर धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया था।  मंगलवार को इस्पात सचिव संदीप पौड्रिक  इस्पात दौरे पर जगदलपुर पहुँचे हुए थे,इस दौरान इस्पात के विनिवेशीकरण का विरोध कर रहे जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष रैनु बघेल के नेतृत्व में इस्पात सचिव से मुलाकात की हैं।  जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के अध्यक्ष रैनु बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण के  विरोध में हमारी परिवहन समिति पुरजोर विरोध कर रही है। रविवार को हमारे समिति की ओर से इस मामले को ...

सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने सांसद के समक्ष थामा भाजपा का दामन

Image
सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने सांसद के समक्ष थामा भाजपा का दामन बस्तर सांसद महेश कश्यप ने युवाओं को गमछा पहनाकर कराया भाजपा प्रवेश हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज 50 से अधिक की संख्या में बस्तर सांसद महेश कश्यप के समक्ष उनके निवास में बोरपदर के युवा भाजपा में शामिल हुए ।  बोरपदर के सरपंच रामसिंह कश्यप के नेतृत्व में सांसद निवास पहुँचे युवाओं को गमछा पहनाकर मिठाई खिलाकर बस्तर सांसद ने भाजपा प्रवेश कराया। इस दौरान बस्तर सांसद श्री कश्यप ने कहा की मै सभी साथियों का भाजपा में स्वागत करता हूं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा पार्टी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। भाजपा में एक छोटा सा कार्यकर्ता आज प्रधानमंत्री - मुख्यमंत्री - सांसद - विधायक के पद पर है, तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है, सबसे अधिक लोकप्रिय है। मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है।मोदी जी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो र...

होली के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज जगदलपुर स्थित सरकारी आवास,रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा मंदिर, भाजपा कार्यालय में होली खेल लोगो को शुभकामनाएं दी है।

Image
होली के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज जगदलपुर स्थित सरकारी आवास,रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा मंदिर, भाजपा कार्यालय में होली खेल लोगो को शुभकामनाएं दी है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से बस्तर सांसद  महेश कश्यप ने आज अपने सरकारी आवास में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी है। जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  किरण देव सहित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पांडे एवम अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को सांसद ने रंग गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दिया है।  भाजपा कार्यालय में होली के गानों पर बस्तर सांसद  महेश कश्यप थिरकते हुए भी नजर आये।

जगदलपुर 20 लाख के जेवरात के समेत 7 गिरफ्तार

Image
जगदलपुर 20 लाख के जेवरात के समेत 7 गिरफ्तार      शहर में सुने घरो से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा  7 आरोपियो ने मिलकर घटना को दिया था अंजाम   मामला थाना कोतवाली ,बोधघाट एवं परपा क्षेत्र का     मामले के सभी आरोपियो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार  आरोपियो ने चोरी के जेवरातो को गोल्ड लोन एवं बिक्री किया गया   जप्त संपत्ति-1. आरोपियो से सोने के जेवरात कुल वजन 235 ग्राम कीमती 19,74000  2. नगदी रकम-19,800/-रूपये  3. एक मोटर सायकल एचएफ0 डिलक्स कीमती-20,000 रूपये  4. तीन नग मोबाईल फोन कीमती -30,000 रूपये  5. घटना में प्रयुक्त लोहे का राॅड एवं पेचकस।  नाम आरोपी- 01.केशव कवि पिता स्व0 रोहित कवि जाति ब्राहम्ण उम्र 27 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्ण पारा थाना नगरनार,जिला बस्तर (छ0ग0)  02.कौशल जोशी पिता अंतो प्रसाद जोशी जाति ब्राहम्ण उम्र 20 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्हणपारा थाना नगरनार, जिला बस्तर (छ0ग0)  03. बिक्रम ठाकुर पिता हरिहर सिह ठाकुर जाति क्षत्रिय उम्र 37 साल निवासी महेन्द्र कर्...

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दंतेश्वरी मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की

Image
नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दंतेश्वरी मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग व उपाध्यक्ष पुरषोंतम बघेल को भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर बधाई दी हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:/जगदलपुर जनपद पंचायत चुनाव में निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पदलाम नाग ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व अपने समर्थकों और सभी जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त किया।  सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए पदलाम नाग ने कहा कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, छ.ग. शासन में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप व अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ सदस्यों के दिशा-निर्देश पर जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों का तेजी से विकास करेंगे। व क्षेत्र के विकास हेतु सदैव प्रतिबद्धता के साथ जनसामान्य की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इसके साथ ही जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये पुरुषोत्तम कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व भाजपा समर्थित सभी जनपद सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा कि, आप सभी के आशीर्वाद व समर्थन से आज जगदलपुर जनपद का उपाध्यक्ष निर्वाचित ...

चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

Image
  चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता   पूर्व में सनसिटी हाउसिंग बोर्ड के सुने मकानो से की गई चोरी   आरोपियो ने घर मकान में रखे सोने एवं चांदी के आभुषणो का किया चोरी  आरोपी से चोरी गये आभुषण बरामद किया गया   आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में  सभी आरोपी दिगर राज्य के निवासी  चोरी गई संपत्ति-08 नग सोने का गेहुं दाना,एक नग सोने का छोटा लाॅकेट,  एक जोडी चांदी का मोटा पायल,पांच जोडी चांदी का पतला पायल, 07 नग चांदी का बिछिया, एक नग चांदी का लाॅकेट  अनुमानित कीमत लगभग 1,14,200 रूपये  नाम आरोपी- इदा उर्फ इदा बघेल उर्फ इदा भानसिंग पिता बोनसिंग उम्र 40 साल नि0 ग्राम नाहवेल थाना कुकसी तालुका, जिला धार मध्यप्रदेश।   Hindustan Samachar जगदलपुर  पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में सनसिटी हाउसिंग बोर्ड में चोरी के घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर प...

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे कलचा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में मतदान किया

Image
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे कलचा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में मतदान किया  Hindustan Samachar  Jagdalpur  बस्तर सांसद  महेश कश्यप जी ने आज कलचा  कुम्हरावंड) स्थित पूर्व माध्यमिक शाला , बूथ संख्या- 22 में पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट दिया है। बस्तर सांसद ने आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े हो कर क्रमबद्ध तरीके से मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने जनता और मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान,ताकि शतप्रतिशत मतदान हो सके और समाज के साथ-साथ देश का भी विकास हो सके। बस्तर सांसद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मतदाता निर्भीक हो कर अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर अवश्य मतदान करे। बस्तर सांसद ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य वोट करे।