Posts

Showing posts from February, 2026

मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम आज अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

Image
मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम आज अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर शुरुआत सर्वप्रथम समस्त श्रद्धालुओं के आरोग्य एवं कल्याण की कामना के साथ सुबह सूर्य नमस्कार एवं भगवान सूर्य की आराधना से की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भास्कर की उपासना कर समस्त नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना की गई। इसके पश्चात सर्व देवों में श्रेष्ठ मानी जाने वाली गौ  माता का विधिवत पूजन किया गया। मुख्य यजमान संजय पाण्डेय एवं श्रीमती रेखा पाण्डेय सहित सभी भक्तगणों ने श्रद्धा भाव से गौ पूजा संपन्न कराई। वैदिक मंत्रों के माध्यम से गौ माता के प्रत्येक अंग में निवास करने वाले विभिन्न देवी-देवताओं का विधि पूर्वक पूजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं द्वारा गौ माता को गो-ग्रास अर्पित किया गया। यज्ञ आचार्यों ने गौ पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि केवल मंत्रों से ही गौ सेवा का पुण्य प्राप्त नहीं होता, बल्कि प्रतिदिन श...

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर सघन अभियानटीम ब्लैक पैंथर द्वारा आउटर कॉलोनियों में पेट्रोलिंग

Image
पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर सघन अभियान टीम ब्लैक पैंथर द्वारा आउटर कॉलोनियों में पेट्रोलिंग 08 मोटरसाइकिलों पर सवार 16 जवानों की विशेष टीम तैनात स्कूल कॉलेज मैदान, गलियों व चौराहों पर विशेष निगरानी नशाखोरी, अवैध गतिविधियों व मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई ग़ैर कानूनी कार्य करने वाले अब तक  अनेक व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही  थाना कोतवाली बोधघाट क्षेत्र में टीम ब्लैक पैंथर की सघन कार्रवाई  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार थाना कोतवाली बोधघाट, जिला जगदलपुर क्षेत्र में टीम ब्लैक पैंथर द्वारा आउटर कॉलोनियों में सघन पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत  08 मोटरसाइकिलों पर सवार 16 जवानों की विशेष टीम गठित की गई,  जिनके द्वारा आउटर कॉलोनियों के साथ-साथ स्कूल–कॉलेज के मैदानों, गलियों एवं प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान  स्कूल–कॉलेज के मैदानों, गलियों एवं चौराहों प...

श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

Image
श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ काया शुद्धि व दीक्षाग्रहण पूजन के साथ निकली कलश यात्रा  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर के मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर परिसर में निर्मित यज्ञशाला में प्रातः काया शुद्धि एवं दीक्षाग्रहण पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठानों में दीक्षित किया गया। काया शुद्धि व दीक्षाग्रहण पूजा के बाद महादेव घाट में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कलश पूजन किया गया, जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं व श्रद्धालुओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा का समापन श्री ओंकारेश्वर मंदिर में हुआ। इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर के अध्यक्ष व महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि यह आय...

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

Image
  चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में  बस्तर पुलिस  को मिली बडी सफलता। शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।  पंजाब के दो और भिलाई के दो कुल 4 आरोपियो ने मिलकर घटना को दिया था अंजाम   थाना कोतवाली के सन सिटी, बोधघाट क्षेत्र के वृंदावन कालोनी। का    मामले के सभी आरोपियो को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार    आरोपियों में एक के विरुद्ध सात से अधिक अपराध पंजीबद्ध है  जप्त संपत्ति-आरोपियो से 02 नग सोने का मंगलसूत्र, 02 नग सोने का चैन,01 नग सोने का लॉकेट, 04 जोडी सोने का कान का रिंग,  07 नग सोने का लेडिस अंगुठी, 01 सोने का जेंट्स, अंगुठी एंव 02 नग चांदी का पायल एंव 01 नग गणेष मुर्ति 01 नग दुर्गा मुर्ति एंव नगदी रकम 70,000/- जुमला, बोलेरा वाहन क्रमांक सीजी 16 बी 3917,  मोबाईल 03 नग, जुमला कीमती- पन्द्रह लाख रूपये। लगभग नाम आरोपी-  01. अभिषेक खंडारा पिता सागर खंडारा उम्र 24 साल जाति जाट पंजाबी निवासी खरड सिटी थाना 04 नंबर चौकी,  जिला खरड (पंजाब)  02. नरेन्द्र सिंग पित...

श्रीनिवास मद्दी ने माना श्रद्धालुओं, सहयोगियों का आभार

Image
श्रीनिवास मद्दी ने माना श्रद्धालुओं, सहयोगियों का आभार    हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव के सफल समापन के बाद आयोजन समिति की अध्यक्षता कर रहे छग राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी ने श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। श्री मद्दी ने 7 दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने में प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष सहयोग देने के लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों और पड़ोसी राज्यों सें पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए सर्व हिंदू समाज के भक्तों, ज़िला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों- कर्मचारियों सहित यातायात पुलिस, नगर निगम, वन विभाग अमले के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष की हैसियत से श्री मद्दी ने दानदाताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले सभी कलाकारों का भी विशेष रूप से आभार माना है।

केंद्रीय बजट देश के विकास, गरीब-कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदमविकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट-संजय पाण्डेय

Image
केंद्रीय बजट देश के विकास, गरीब-कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट -संजय पाण्डेय   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को जगदलपुर के महापौर  संजय पाण्डेय ने देश के सर्वांगीण विकास, गरीब-किसान-युवा-महिला कल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला है। महापौर  पाण्डेय ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, युवाओं और महिलाओं के हितों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन एवं डिजिटल भारत को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, आवास, पेयजल, सड़क, रेल और शहरी अधोसंरचना के लिए किए गए प्रावधानों से नगर निकायों को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे जगदलपुर जैसे नगरों में भी विकास कार्यों ...