Posts

Showing posts from 2026

जलकर के अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा

Image
जलकर के अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा में कुल 12 एजेंडों पर चर्चा की गई, जिसमें एजेंडा क्रमांक 10 को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस एजेंडे के अंतर्गत ऐसे जलकर दाताओं को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने पिछले 2 वर्ष या उससे अधिक समय से अपना जलकर जमा नहीं किया है। ऐसे सभी बकायेदारों को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है, जिसमें वे अपने बकाया जलकर का भुगतान कर सकते हैं। इस योजना के तहत वन टाइम सेटलमेंट (OTS) लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत बकाया जलकर पर लगाए गए अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट दी जाएगी अर्थात उपभोक्ता केवल मूल राशि जमा कर अपना बकाया समाप्त कर सकते हैं। महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि इस विषय पर सदन में गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए एकमुश्त भुगतान कर अपना बकाया जलकर जमा करें। नगर निगम जलकार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा कि 30 अप्रैल तक दी जा रही यह 100 फीसदी अधिभार छूट ...

दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित,प्रतिभागियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

Image
5 वर्ष दीप जलाकर स्वच्छता का संदेश, अगले वर्ष स्वच्छता में सफलता प्राप्त कर दीप जलाएंगे- संजय पांडेय दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभागियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शनिवार को दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में किया गया। कार्यक्रम में उन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने दलपत सागर दीपोत्सव के आयोजन में सहयोग प्रदान किया था।  साथ ही दीपोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए तथा सफल प्रतिभागियों को कार्यक्रम के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह में उन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए हैं। इसके साथ ही उन लोगों को भी प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया जिन्होंने दलपत दीपोत्सव कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दी। उन्होंने कहा कि दलपत दीपोत्सव ...

बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण का निरीक्षण

Image
बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण का निरीक्षण हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- महापौर संजय पांडेय, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, नगर निगम के इंजीनियरों द्वारा शुक्रवार  को संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माहापौर एवं टीम ने ड्रेन-टू-ड्रेन रोड चौड़ीकरण, आरसीसी नाली निर्माण, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, पीएचई एवं अमृत मिशन की पानी पाइप और वाल शिफ्टिंग, पुलिया निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त प्रवीण वर्मा ने कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। मालूम हो कि नगर निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के उद्देश्य से बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक 167.54 लाख रुपये की लागत से रोड चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कुछ दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन व अन्य जनप्रतिन...

संजय बाजार व्यवस्थित करने व्यापारियों से लिया जाएगा सहयोग:- संजय पाण्डेय

Image
संजय बाजार व्यवस्थित करने व्यापारियों से लिया जाएगा सहयोग:- संजय पाण्डेय हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम कार्यालय में संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष पंकज सिंघल के नेतृत्व में महापौर संजय पांडेय से मुलाकात कर बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान संजय बाजार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, सफाई व्यवस्था, मटन मार्केट के संचालन तथा यूजर चार्ज को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महापौर संजय पांडेय ने कहा कि नगर निगम द्वारा संजय बाजार को सुव्यवस्थित और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की पूरी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में व्यापारियों और आम नागरिकों को सुविधा मिले, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। जल्द ही विस्तृत योजना बनाकर संजय मार्केट को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे यहां की अव्यवस्थाएं दूर हों और बाजार का संचालन सुचारू रूप से हो सके। यूजर चार्ज के संबंध में जो भ्रांतियां है उसे दूर किया गया। महापौर ने स्पष्ट कर...

इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, नियुक्ति के लिए जताया आभार

Image
इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, नियुक्ति के लिए जताया आभार हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने आज विधानसभा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयास करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने शरद अवस्थी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर अंचल के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। शरद अवस्थी ने कहा कि इंद्रावती बेसिन क्षेत्र बस्तर अंचल के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग, कृषि विकास, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा क्षेत्रीय विकास को ध्यान में र...

108 नक्सलियों ने किया सरेंडर7 जिले के एसपी डीजीपी मौजूद थे

Image
108 नक्सलियों ने किया सरेंडर 7 जिले के एसपी डीजीपी  मौजूद थे   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 108 माओवादी कैडरों का समाज की मुख्यधारा मे वापसी, जिनमें से कुल 44 महिला माओवादी कैडर षामिल हैं।   108 माओवादी कैडरों पर 3.29 करोड़ रुपयों का इनाम घोषित है। पूनर्वास करने वाले माओवादी कैडरों से प्राप्त सूचना तथा अन्य आसूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा कार्रवाई करते हुए AK-47, INSAS, LMG, BGL सहित कुल 101 घातक हथियारों की बरामदगी विभिन्न डम्पों से की गई, जो नक्सल विरोधी अभियानों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  देश के नक्सल विरोधी अभियान की इतिहास में एक ही स्थल से सर्वाधिक रुपया 3.61 करोड़ की नगदी रकम तथा रुपया 1.64 करोड़ मूल्य का 01 कि.ग्रा. सोना माओवादियों द्वारा की गई डम्प से बरामद की गई।   ‘‘ पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ की पहल से प्रभावित होकर छ.ग. राज्य में विगत 26 महिनों में कुल 2714 माआवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ कर शांति पूर्ण एवं सामाजिक जीवन हेतु अग्रसर हुए।  उल्लेखनीय ...

जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त

Image
जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर,  बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जप्त किया है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक बड़ी कार्यवाही की, जिससे अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।          खाद्य नियंत्रक  घनश्याम राठौर से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर आकस्मिक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान घर के भीतर गैस सिलेंडरों का भारी जखीरा पाया गया, जिसका कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। अधिकारियों ने मौके से कुल 24 नग घरेलू गैस सिलेंडर और 10 नग कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा, सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस की चोरी और रिफिलिंग के लिए...

महादेव घाट बैराज के लिए 100 करोड़ के प्रावधान पर महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों से की मुलाकात

Image
महादेव घाट बैराज के लिए 100 करोड़ के प्रावधान पर महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों से की मुलाकात हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के बजट में महादेव घाट बैराज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किए जाने पर आज विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय को बस्तर, विशेषकर जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। महापौर संजय पांडेय ने कहा कि महादेव घाट बैराज के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र को पेयजल उपलब्धता के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों में भी बड़ा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस बैराज के निर्माण से शहर के दीर्घकालिक विकास को नई दिशा मिलेगी और आने वाले समय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विदित हो कि गरमी के दिनों में महादेव घाट के पास बने इंटकवेल में पानी पूर्ण र...

महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील

Image
महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील जनभागीदारी से बनेगा जनहितैषी बजट 2026-27 नगर निगम ने मांगे सुझाव हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगरपालिक निगम, जगदलपुर द्वारा आगामी बजट वर्ष 2026-27 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवाओं गणमान्यजनों एवं मीडिया के सदस्यो से शहर विकास हेतु सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। नगर निगम द्वारा सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, उद्यान विकास, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर ठोस एवं व्यवहारिक सुझाव मांगे गए हैं, ताकि आगामी बजट शहर की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके। इस संबंध में महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्ह...

बस्तर पुलिस द्वारा दिया गया जनता को होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश

Image
  बस्तर पुलिस द्वारा दिया गया जनता को होली शांतिपूर्ण ढंग  से मनाने का  संदेश  सौहार्दपूर्ण होली पर्व मनाने की दी गई समझाईश  पुलिस बल द्वारा किया गया शक्ति प्रदर्शन  शहर के महत्वपूर्ण चौक चौराहों एवम् संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर पुलिस द्वारा होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी की गई है। इसी तारतम्य में आज दिनाँक 02/03/26 को पुलिस बल के साथ जगदलपुर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में शक्ति प्रदर्शन ( फ्लैग मार्च) किया गया। पुलिस द्वारा जनता को शुभकामनाओं सहित शांति और सौहाद्रपूर्ण होली मनाने की समझाईश दी गई। शक्ति प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य आपराधिक तत्वों को चेतावनी देना एवं शहर के नागरिकों विशेषकर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है ,जिससे शहर के नागरिक निर्भीक एवम् सुरक्षित होकर होली का त्यौहार मना पायें। बस्तर पुलिस की अपील:- ▫️बिजली तार के नीचे होलिका दहन न करें । ▫️होली पर्व पर शराब पीकर लड़ाई झगड़ा वाद विवाद न करें । ▫️होली पर्व पर मुखौटा का प्रयोग न करें । ▫️शराब पीकर वाहन न चल...

संकल्प थीम वाला बजट बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप - मंत्री केदार कश्यप

Image
संकल्प थीम वाला बजट बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप - मंत्री केदार कश्यप बस्तर के सर्वांगीण विकास का संकल्प: 2026 का बजट ऐतिहासिक – केदार कश्यप अबूझमाड़-जगरगुंडा एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंत्री केदार कश्यप ने जताया आभार बस्तर अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम, 50 करोड़ का प्रावधान बस्तर की सिंचाई को मिलेगा स्थायी संबल, 2,024 करोड़ के प्रावधान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार वन सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा : बजट 2026 में फॉरेस्ट विभाग में 1000 भर्ती हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 का संकल्प थीम आधारित बजट बस्तर सहित पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक, संतुलित एवं दूरदर्शी है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने इस जनोन्मुखी बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। बजट नहीं, विकास का संकल्प-पत्र मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह बजट केवल आय–व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उन्नति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का सशक्त संकल्प-पत्र है। बस्...

महादेव बैराज हेतु 100 करोड़ की स्वीकृति जगदलपुर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: महापौर संजय पाण्डेय

Image
  महादेव बैराज हेतु 100 करोड़ की स्वीकृति जगदलपुर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: महापौर संजय पाण्डेय हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर: संजय पांडेय ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को बस्तर एवं जगदलपुर के विकास के लिए दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने विशेष रूप से महादेव बैराज के निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति को शहर के लिए एक मील का पत्थर करार दिया। महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि वर्षों से जगदलपुर शहर को पेयजल संकट की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती थी, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। महादेव बैराज के निर्माण से न केवल वर्तमान जल संकट का स्थायी समाधान होगा, बल्कि आने वाले कई दशकों तक शहर में पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित होगी। यह परियोजना जगदलपुर की बढ़ती आबादी और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जगदलपुर के सुरक्षित और सुनियोजित भविष्य की आधारशिला है। इससे नगर निगम की जल...

अवैध नल कनेक्शन धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई-संजय पाण्डेय

Image
अवैध नल कनेक्शन धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई-संजय पाण्डेय  17 फरवरी से अवैध नल कनेक्शन धारकों पे होगी कार्यवाही-- सुरेश गुप्ता  जलकर बकायादार शीघ्र राशि जमा करें, अन्यथा होगी कार्यवाही-सुरेश गुप्ता हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहरवासियों को पेयजल एवं निस्तार हेतु नल कनेक्शन के माध्यम से जल आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में निगम क्षेत्र में 24 हजार से अधिक जलकर दाता पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त शहर में बड़ी संख्या में अवैध नल कनेक्शन धारकों के होने की जानकारी प्राप्त हुई है। यह भी पाया गया है कि कुछ अवैध कनेक्शन धारकों द्वारा निर्धारित मापदंड से अधिक आकार के पाइप लगाए गए हैं तथा विशेषकर गर्मी के मौसम में जल का अत्यधिक उपयोग एवं दुरुपयोग किया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। साथ ही जलकर बकायादार उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए बकाया राशि शीघ्र जमा करने का आग्रह किया गया है। अन्यथा नियमानुसार उनके नल कनेक्शन विच्छेदित ...

बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक सड़क चौड़ीकरण, नाली व पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

Image
बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक सड़क चौड़ीकरण, नाली व पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक अधोसंरचना मद से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, महापौर संजय पांडेय एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण  देव ने कहा कि बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक सड़क चौड़ीकरण, नाली एवं पुलिया  निर्माण कार्य वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण होने से आवागमन सुगम होगा तथा राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही नाली और पुलिया निर्माण से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। महापौर संजय पांडेय ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। यह मार्ग शहर का महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है, जहां सड़...

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 280 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Image
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजनांतर्गत  280 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आज मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। इस विवाह समारोह में एक ही मंडप के नीचे सभी जोड़े ने दांपत्य जीवन की नई शुरुआत की। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर द्वारा आयोजित यह  गरिमामय समारोह 'सिटी ग्राउंड' में संपन्न हुआ। इस कन्या सामूहिक विवाह समारोह में नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, पार्षद नरसिंह राव, श्रीमती बसंती समरथ, श्रीमती गिरिजा गुप्ता, श्रीमती आशा साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद सदस्य श्रीमती शांति नाग, संतु राम नाग, श्री राजेश शर्मा, श्रीती शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, ममता वर्मा, सीडीपीओ श्रीम...

अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

Image
  अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की प्रशंसा, ताली बजाकर हौसला बढ़ाया   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर   छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और लंबे समय तक संघर्षों के लिए पहचाने जाने वाले अबूझमाड़ ने शनिवार को अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के शुभारंभ समारोह में हजारों  स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान अबूझमाड़ मल्लखंब एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के नन्हे खिलाड़ियों ने देश की सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के समक्ष मल्लखंब की अद्भुत प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।          यह पहला अवसर था जब अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चों ने एक साथ राष्ट्रपति के समक्ष मल्लखंब का जीवंत और साहसिक प्रदर्शन किया। लकड़ी के खंभे पर जब इन नन्हे कलाकारों ने असाधारण संतुलन, फुर्ती और कठिन करतबों का प्रदर्शन किया, तो मैदान में मौजूद दर्शक विस्मय से भर उठे। जोश, अनुशासन और उत्कृष्ट तकनीक से सजी ...

महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Image
श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन   महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- मैत्री संघ मार्ग स्थित प्राचीन श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन आज श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य महाभंडारे के आयोजन के साथ हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित महाभंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। महाभंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में विधिविधान पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात भगवान श्री ओंकारेश्वर को प्रसाद का भोग अर्पित किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाभंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें नगर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप...

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 'बस्तर पंडुम महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधन

Image
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 'बस्तर पंडुम  महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधन  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव में आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मां दंतेश्वरी के इस पुण्य क्षेत्र में आने का अवसर मिलना मैं अपना सौभाग्य मानती हूं। मैं जब भी छत्तीसगढ़ आती हूं, मुझे लगता है कि मैं अपने घर आई हूं। यहां के लोगों से जो अपनत्व और स्नेह मुझे मिलता है, वह मेरे लिए अनमोल है। यह ऐसे कई नायकों की धरती है, जिन्होंने भारत भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मैं ऐसे सभी सपूतों की स्मृति में सादर नमन करती हूं। देवियो और सज्जनो, बस्तर की सुंदरता को देखकर लगता है कि मां दंतेश्वरी ने स्वयं इसे अपने हाथों से सजाया है। मौसम बदलने के साथ प्रकृति मानो करवट लेती है और यहां के लोग उत्सव मनाते हैं। जब इस ऊर्वर धरती में किसान बीज छिड़कते हैं, तब यह पंडुम होता है। जब आम का मौसम आता है, तब यह पंडुम होता है। बस्तर के लोग जीवन को उत्सव क...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

Image
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत  हिंदुस्तान समाचार ​जगदलपुर,  ​देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय 'बस्तर पण्डुम' का शुभारंभ करने पहुंची हैं। राष्ट्रपति के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर अगवानी करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उनका अत्यंत आत्मीय और गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू और वन मंत्री  केदार कश्यप ने महामहिम का अभिनंदन किया। इसके साथ ही सांसद  महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर  संजय पांडे ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया। ​इस दौरान कमिश्नर  डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक  सुन्दरराज पी, कलेक्टर  आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कतारबद्ध होकर र...

श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का तीसरा दिन श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न

Image
श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का तीसरा दिन श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार सुबह नित्य पूजन विधिविधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं महापौर संजय पाण्डेय सपत्नी पूजन में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात मंदिर में विराजित पूर्व विग्रह एवं श्रीराम परिवार के नूतन विग्रहों का महास्नान मंडप में विधिविधान से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धानुसार दूध, दही, शहद, फल रस, गन्ने का रस आदि सामग्री अर्पित कर भावपूर्वक देवताओं का अभिषेक एवं स्नान कराया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि वार्ड के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। इसके बाद रत्न गर्भ प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश स्थापना कार्यक्रम में श्रद्धालुगण शामिल हुए। मंदिर के शिखर (गुंबद) में धान्य लक्ष्मी की पूजा के साथ धान्य एवं रत्न धातु तथा पूर्व में वनयाग पूजन कर लाई गई सहाड़ा काष्ठ से निर्मित इंद...

मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम आज अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

Image
मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम आज अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर शुरुआत सर्वप्रथम समस्त श्रद्धालुओं के आरोग्य एवं कल्याण की कामना के साथ सुबह सूर्य नमस्कार एवं भगवान सूर्य की आराधना से की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भास्कर की उपासना कर समस्त नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना की गई। इसके पश्चात सर्व देवों में श्रेष्ठ मानी जाने वाली गौ  माता का विधिवत पूजन किया गया। मुख्य यजमान संजय पाण्डेय एवं श्रीमती रेखा पाण्डेय सहित सभी भक्तगणों ने श्रद्धा भाव से गौ पूजा संपन्न कराई। वैदिक मंत्रों के माध्यम से गौ माता के प्रत्येक अंग में निवास करने वाले विभिन्न देवी-देवताओं का विधि पूर्वक पूजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं द्वारा गौ माता को गो-ग्रास अर्पित किया गया। यज्ञ आचार्यों ने गौ पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि केवल मंत्रों से ही गौ सेवा का पुण्य प्राप्त नहीं होता, बल्कि प्रतिदिन श...

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर सघन अभियानटीम ब्लैक पैंथर द्वारा आउटर कॉलोनियों में पेट्रोलिंग

Image
पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर सघन अभियान टीम ब्लैक पैंथर द्वारा आउटर कॉलोनियों में पेट्रोलिंग 08 मोटरसाइकिलों पर सवार 16 जवानों की विशेष टीम तैनात स्कूल कॉलेज मैदान, गलियों व चौराहों पर विशेष निगरानी नशाखोरी, अवैध गतिविधियों व मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई ग़ैर कानूनी कार्य करने वाले अब तक  अनेक व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही  थाना कोतवाली बोधघाट क्षेत्र में टीम ब्लैक पैंथर की सघन कार्रवाई  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार थाना कोतवाली बोधघाट, जिला जगदलपुर क्षेत्र में टीम ब्लैक पैंथर द्वारा आउटर कॉलोनियों में सघन पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत  08 मोटरसाइकिलों पर सवार 16 जवानों की विशेष टीम गठित की गई,  जिनके द्वारा आउटर कॉलोनियों के साथ-साथ स्कूल–कॉलेज के मैदानों, गलियों एवं प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान  स्कूल–कॉलेज के मैदानों, गलियों एवं चौराहों प...

श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

Image
श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ काया शुद्धि व दीक्षाग्रहण पूजन के साथ निकली कलश यात्रा  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर के मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर परिसर में निर्मित यज्ञशाला में प्रातः काया शुद्धि एवं दीक्षाग्रहण पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठानों में दीक्षित किया गया। काया शुद्धि व दीक्षाग्रहण पूजा के बाद महादेव घाट में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कलश पूजन किया गया, जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं व श्रद्धालुओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा का समापन श्री ओंकारेश्वर मंदिर में हुआ। इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर के अध्यक्ष व महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि यह आय...

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

Image
  चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में  बस्तर पुलिस  को मिली बडी सफलता। शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।  पंजाब के दो और भिलाई के दो कुल 4 आरोपियो ने मिलकर घटना को दिया था अंजाम   थाना कोतवाली के सन सिटी, बोधघाट क्षेत्र के वृंदावन कालोनी। का    मामले के सभी आरोपियो को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार    आरोपियों में एक के विरुद्ध सात से अधिक अपराध पंजीबद्ध है  जप्त संपत्ति-आरोपियो से 02 नग सोने का मंगलसूत्र, 02 नग सोने का चैन,01 नग सोने का लॉकेट, 04 जोडी सोने का कान का रिंग,  07 नग सोने का लेडिस अंगुठी, 01 सोने का जेंट्स, अंगुठी एंव 02 नग चांदी का पायल एंव 01 नग गणेष मुर्ति 01 नग दुर्गा मुर्ति एंव नगदी रकम 70,000/- जुमला, बोलेरा वाहन क्रमांक सीजी 16 बी 3917,  मोबाईल 03 नग, जुमला कीमती- पन्द्रह लाख रूपये। लगभग नाम आरोपी-  01. अभिषेक खंडारा पिता सागर खंडारा उम्र 24 साल जाति जाट पंजाबी निवासी खरड सिटी थाना 04 नंबर चौकी,  जिला खरड (पंजाब)  02. नरेन्द्र सिंग पित...