महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील



महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील

जनभागीदारी से बनेगा जनहितैषी बजट 2026-27

नगर निगम ने मांगे सुझाव

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगरपालिक निगम, जगदलपुर द्वारा आगामी बजट वर्ष 2026-27 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवाओं गणमान्यजनों एवं मीडिया के सदस्यो से शहर विकास हेतु सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
नगर निगम द्वारा सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, उद्यान विकास, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर ठोस एवं व्यवहारिक सुझाव मांगे गए हैं, ताकि आगामी बजट शहर की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके।
इस संबंध में महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही एक मजबूत, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बजट तैयार किया जा सकता है। महापौर ने सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे अपने वार्ड एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार रचनात्मक सुझाव अवश्य प्रेषित करें।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सुझावों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर उन्हें बजट निर्माण प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।बजट को सामान्य सभा से स्वीकृत कराकर राशि के आबंटन हेतु राज्य सरकार को भेजा जाएगा । राशि उपलब्धता के आधार पर शहर विकास का खाँचा खींचा जाएगा । सभी नागरिक अपने सुझाव  ई-मेल (jagdalpurnagarnigam@yahoo.com), व्हाट्सएप (8839522213) अथवा सीधे महापौर कार्यालय, नगर निगम जगदलपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।
नगर निगम ने पुनः सभी नगरवासियों से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि सामूहिक प्रयासों से जगदलपुर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचे बस्तर सांसद