निगेटिव पॉलिटिक्स की शिकार भाजपा बहा रही घड़ियाली आंसू : रेखचंद जैनपिछले चुनाव के रिजेक्शन से भी भाजपा ने सीख नहीं ली

निगेटिव पॉलिटिक्स की शिकार भाजपा बहा रही घड़ियाली आंसू  : रेखचंद जैन
पिछले चुनाव के रिजेक्शन से भी भाजपा ने सीख नहीं ली
एनएमडीसी के मसले पर मोदी सरकार से बातचीत करें
जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि बस्तर में भाजपा निगेटिव पॉलिटिक्स की शिकार है। विधानसभा की समूची 12 सीटें गंवाने के बावजूद और उप चुनावों में लगातार हारने के बाद भी कुछ नेताओं ने सबक नहीं सीखा है। जन हित की राजनीति करने की बजाय वे ढ़कोसला करने में जुटे हैं। यदि वे जनता के सच्चे हमदर्द हैं तो केंद्र की मोदी सरकार से बोल कर नगरनार के एनएमडीसी स्टील प्लांट का काम शीघ्र पूरा कराएं और केंद्र के रूख को तत्काल स्पष्ट करवाएं। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री  भूपेश बघेल ने जब यह साफ कर दिया है कि अगर केंद्र सरकार स्टील प्लांट का संचालन नहीं कर सकेगी तो छत्तीसगढ़ सरकार इसे चलाएगी। उनके बयान से भयभीत होकर केंद्र सरकार ने आनन फानन में यह कानून बनाया कि कोई राज्य सरकार ऐसे उपक्रमों का संचालन नहीं कर सकती। इस कानून का मकसद प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मित्रों को लाभ पहुंचाना है। बस्तर के प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा, सांसद   दीपक बैज, बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष  लखेश्वर बघेल आदि पार्टी के नेताओं की राय भी प्लांट के संचालन को लेकर मुख्यमंत्री के तर्ज पर रही है। वहीं भ्रमित भाजपा नेता दोमुंही बात कर रहे हैं। अगर वे बस्तर की जनता के सच्चे हितैषी हैं तो केंद्र की मोदी सरकार से बोलकर शीघ्र प्लांट का काम पूरा करवाएं। यही नहीं नगरनार स्टील प्लांट पर अपनी पार्टी व केंद्र सरकार की नीति भी स्पष्ट कराएं। 

महारानी अस्पताल में ताला जड़ने के समय मुंह नहीं खुल रहा था
विधायक जगदलपुर  जैन ने जारी बयान में यह भी कहा है कि चार साल पहले जब बस्तर संभाग के सबसे बड़े महारानी अस्पताल में भाजपा की राज्य सरकार ताला लगा रही थी, तब भाजपा के यहां के किसी भी नेता का मुंह नहीं खुल रहा था, आज जनता को भ्रमित करने उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की बात यह कह रहे हैं। तब प्रदेश सरकार में मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग, निगम व मंडल अध्यक्ष भाजपा के थे। भाजपा और इसके नेताओं ने अपने 15 साल के कार्यकाल में जिस प्रकार की तकलीफें दी हैं, उससे बस्तर की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पिछले चुनाव में भी जनता ने इन्हें सबक सिखाया था और आगामी चुनावों में भी ऐसा ही होगा।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की