सुशासन दिवस के रूप में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का मनाया जन्मदिन

सुशासन दिवस के रूप में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का मनाया जन्मदिन
 भारत रत्न अटल जी के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर-- भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता विभाग जिला बस्तर द्वारा  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसंबर को मनाया गया। जिसके अंतर्गत जगदलपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में स्थित बाल उद्यान में सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को याद किया गया।
     जिला संयोजक राजा यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता  का संदेश दिया एवं अटल जी को श्रद्धांजलि भी दी गई। 
      इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री वाजपेई जी ने भारतीय राजनीति को दिशा देने का काम किया उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में सड़कों का निर्माण, परमाणु परीक्षण अनेक कार्य हुए।
     जिला संयोजक राजा यादव ने कहा स्वच्छता अभियान चलाकर  हमने अटल जी का जन्मदिन मनाया है। देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेई जी के पद चिन्हों पर चलकर हमें आगे बढ़ना है। देश को स्वच्छ रखना है।
    प्रदेश सदस्य स्वच्छता विभाग  संग्राम सिंह राणा ने कहा स्वच्छता के संदेश को घर घर पहुंचाने का हम सब को संकल्प लेना चाहिए। अटल जी के जन्मदिन के अवसर पर हम उन्हें याद करते हैं। उनकी कविताओं मे देश की उन्नति का संदेश रहता था।
    इस अभियान में मुख्य रूप से राजाराम तोडेम, ममता पोटाई, राम नरेश पांडे, के.के द्विवेदी, रोशन झा, राम कुमार मंडावी, रवि यादव सहित  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की