दूरस्थ वनांचल ग्राम मुंडागढ़ (थाना दरभा) में बस्तर पुलिस ने किया वृहद सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन
दूरस्थ वनांचल ग्राम मुंडागढ़ (थाना दरभा) में बस्तर पुलिस ने किया वृहद सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर ग्राम मुंडागढ़, थाना दरभा
पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. महोदय के दिशानिर्देश में बस्तर पुलिस द्वारा विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे दूरस्थ ग्राम मुंडागढ़ में एक वृहद सामुदायिक पुलिसिंग व सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम मुंडागढ़ के साथ-साथ आस-पास के वनांचल क्षेत्रों जैसे चांदामेटा, कचिररास, ठोठापारा, सल्फीपदर एवं छिंदगुर के ग्रामीण भारी उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों की विशाल संख्या उपस्थित रही।
वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति:
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, एसडीओपी (SDOP) केश्लूर लक्ष्मण पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस. मडावी, असिस्टेंट कमान्डेंट (AC) कृष्णचंद शंकर, रक्षित निरीक्षक अभिजीत भदौरिया, दरभा थाना प्रभारी निरीक्षक चाणक्य नाग एवं निरीक्षक श्री राजेश कुमार राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों में जनपद सदस्य बलिराम बघेल, सरपंच श्रीमती लकेबाई कश्यप, उप-सरपंच श्री नीलुराम कूर्राम, ग्राम पटेल श्री चैतन नाग, शामिल हुए।
आयोजित खेलकूद एवं सामग्री वितरण:
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों के मनोरंजन और सुदूर क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें रस्सी खींच, हांडी फोड़ और कुर्सी दौड़ मुख्य आकर्षण रहे। ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके पश्चात् उपस्थित अतिथियों द्वारा ग्रामीणों एवं बच्चों को दैनिक आवश्यकता और खेल सामग्री का वितरण किया गया!
युवाओं के लिए खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को वॉलीबॉल किट, क्रिकेट किट और फुटबॉल किट प्रदान की गई।
बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु बच्चों को स्कूल कॉपी, किताब, पेन, कंपास और स्कूल बैग का वितरण किया गया।
दैनिक जरूरत की चीजें ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल, साड़ी, टी-शर्ट, मच्छरदानी सहित अन्य आवश्यक दैनिक जरूरत की सामग्री बांटी गई।
साइबर सुरक्षा, यातायात और जन-समस्याओं पर चर्चा:
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों और युवाओं को बदलते परिवेश की जरूरतों को देखते हुए साइबर सुरक्षा (ऑनलाइन ठगी से बचाव) तथा यातायात सुरक्षा (सड़क नियमों का पालन) के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी बुनियादी समस्याओं को विस्तार से सुना तथा संबंधित विभागों से बेहतर तालमेल बिठाकर उनका जल्द से जल्द निराकरण करने का भरोसा दिलाया।
इस सफल आयोजन से क्षेत्र की जनता और बस्तर पुलिस के बीच का आपसी समन्वय और मजबूत हुआ है, जिससे ग्रामीणों में एक नया उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में भोजन किया।
Comments
Post a Comment