उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निरीक्षण के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निरीक्षण के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर महाराणा प्रताप चौक में स्वागत के बाद वह सीधे पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट पहुंचे। इसके बाद नयामुंडा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया। तत्पश्चात धरमपुरा में 11 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का अवलोकन किया। वहीं छत्रपति शिवाजी वार्ड में स्थित
पंडरीतरई तालाब पहुंच कर अवलोकन किया। यहां चल रहे गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य को देखा। अंत में गंगामुंडा तालाब के पिछले हिस्से में पहुंच कर निरीक्षण किया। गंगामुंडा तालाब का सौन्दर्यीकरण होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
Comments
Post a Comment