सर्व नाई सेन समाज द्वारा सेन जयंती का आयोजन सम्पन्न हुआ।
सर्व नाई सेन समाज द्वारा सेन जयंती का आयोजन सम्पन्न हुआ।
जगदलपुर स्थानीय सीरासार भवन में सात जिला से उमड़ा जन शैलाब महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग ने मिल कर सेन जयंती मनाया जिसमें कलश यात्रा माइ दंतेश्वरी मंदिर से प्रस्थान कर नगर भ्रमण कर सीरासार भवन में संभाग से पधारे सामाजिक जन मानस द्वारा संत श्री सेन जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके विचारों का अनुपालन कर सामाजिक एकता व संगठन की मजबूती का उद्बोधन ग्रहण किया तथा सभी ने अपने अपने विचार प्रकट किए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बेज जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य पूर्व विधायक रेखचंद जैन तथा सर्व नाई सेन समाज से पधारे गणमान्य दंतेवाडा जिला अध्यक्ष
विद्यानंद सेन तुमेश्वर सेन तथा जिला के समस्त पदाधिकारी जिला सुकमा जिला नारायणपुर जिला बीजापुर जिला कोंडागांव से तथा जिला बस्तर से जिला अध्यक्ष छन्नू लाल भारद्वाज और जिला से सभी पदाधिकारी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई व कार्यक्रम को सफल बनाया।
Comments
Post a Comment