महिलाओं ने की कुमकुम पूजा, माँगी सुहाग की लंबी आयु
महिलाओं ने की कुमकुम पूजा, माँगी सुहाग की लंबी आयु हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। बालाजी मंदिर में वार्षिक महोत्सव के पांचवे दिन सुबह से पूजा-अर्चना शुरू हुई। सुप्रभात पूजा के बाद पूजा मंडप में भगवान का फूलों से अलंकरण कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर में कुमकुम पूजा की। मंदिर में चल रहे 7 दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन हुई कुमकुम पूजा के लिये टेंपल कमेटी की ओर से पूजन सामग्री दी गई थी। महिलाओं ने अपने सुहाग एवं परिवार की दीर्घायु के लिए कुमकुम पूजा की। कुमकुम पूजा में मंदिर परिसर मेंं 1 हजार से महिलाओं ने भाग लिया। पूजा विधान आंध्रप्रदेश से पंडित रामाचार्युलु एवं साथी पंडितों ने संपन्न करवाया। बता दें कि गुरुवार रात में श्रीनिवास कल्याणम महोत्सव संपन्न हुआ था। रात डेढ बजे तक जारी पूजा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरुवार को ही संपन्न हुए महा अभिषेक के बाद देव प्रतिमाओं को रत्न कवच पहनाये गये। 25वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर बालाजी मंदिर स्थित भगवान बालाजी, माता आंडाल, माता पद्मावती और श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को रत्न क...