दलपत सागर में स्वच्छता अभियान के तहत शहरवासियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
दलपत सागर में स्वच्छता अभियान के तहत शहरवासियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर: शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान के अंतर्गत व्यापक श्रमदान किया गया। इस दौरान आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं नगर निगम जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है। इस वर्ष भी दीपोत्सव का भव्य आयोजन 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन दलपत सागर में किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहरवासियों के सहयोग से यह आयोजन बड़े स्तर पर संपन्न होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम को स्वच्छ और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से शनिवार को दलपत सागर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान कर दलपत सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। रानीघाट से आईलैंड गेट तक चला सफाई अभ...