जगदलपुर में पुरानी तहसील ऑफिस के अंदर युवक की धारदार हथियार से हत्या

जगदलपुर में पुरानी तहसील ऑफिस के अंदर युवक की धारदार हथियार से हत्या
 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। शहर के बीचों-बीच  स्थित पुरानी तहसील ऑफिस के अंदर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी करन बघेल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हत्या की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि  इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचे बस्तर सांसद