Posts

Showing posts from November, 2025

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का जनसम्पर्क मॉडल, एसआईआर की समीक्षा और खुद भरें ग्रामीणों के फॉर्म

Image
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का जनसम्पर्क मॉडल, एसआईआर की समीक्षा और खुद भरें ग्रामीणों के फॉर्म मंत्री केदार कश्यप का अनोखा अंदाज़ - मतदाता सूची 'विशेष गहन पुनरीक्षण' कार्य में जनता के बीच बैठकर भरे फॉर्म ग्रामीणों को जानकारियों के अभाव में भटकना न पड़े - मंत्री केदार कश्यप  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंडागांव, मांदलापाल व कुँगारपाल में आज एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। समस्याओं को दूर से देखने के बजाय केबिनेट मंत्री केदार कश्यप खुद गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधे संवाद करते नज़र आए। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। एसआईआर समीक्षा : योजनाओं की ज़मीनी हकीकत देखी मंत्री केदार कश्यप ने ‘एसआईआर’ से संबंधित कार्यों का स्थल निरीक्षण करते हुए समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने पर ज़ोर दिया। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी योजना व्यवस्थित रूप से धरातल पर नज़र आनी चाहिए। उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और ग्रामवासियों की संतुष्...

सभागार टाउन हॉल में आज लाटरी पद्धति से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का आबांटन किया गया।

Image
सभागार टाउन हॉल में आज लाटरी पद्धति से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का आबांटन किया गया।  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में आज लाटरी पद्धति से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का आबांटन किया गया। नगरपालिक निगम जगदलपुर अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के घटक एएचपी अंतर्गत धरमपुरा (208 यूनिट) एवं हाटकचोरा (58 यूनिट) में निर्मित आवासीय परिसर में आवंटन हेतु किराए में निवासरत परिवारों से पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पात्र पाए गए आवेदकों में से 10 फीसदी राशि जमा करने वाले परिवारों को आवास का आवंटन लॉटरी के माध्यम से टाउनहाल में बुधवार को किया गया।  मालूम हो कि मोर मकान - मोर आस के अंतर्गत 131 हितग्राहियों का लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवास आबंटन किया गया एवं ऋण मेला का आयोजन भी किया गया। जिसमे धरमपुरा में स्थित मोटरू ब्रदर्स व ऊर्जा प्रॉपर्टी के 208 यूनिट एवं हाटकचोरा में स्थित ऊर्जा प्रॉपर्टी के 58 यूनिट में निर्मित G+3 आवासों को शामिल किया गया था।  इस अवसर पर महापौर...

दो वार्डों में विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न गंगानगर वार्ड में नाली व पुलिया निर्माण, राजेंद्र नगर में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ

Image
दो वार्डों में विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न गंगानगर वार्ड में नाली व पुलिया निर्माण, राजेंद्र नगर में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आज शहर के दो अलग अलग वार्डो में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। दोनों ही स्थानों पर महापौर संजय पाण्डे की उपस्थिति में अधोसंरचना मद से महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। गंगानगर वार्ड में नाली व पुलिया निर्माण कार्य की शुरुआत गंगानगर वार्ड में रमजान चौक के पास नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अंतर्गत अशफाक घर से बंटू भैया घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य तथा रमजान घर के समीप स्थित पंप हाउस के पास आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य कराया जाना है। ये दोनों महत्वपूर्ण कार्य अधोसंरचना मद से स्वीकृत किए गए हैं। भूमिपूजन के दौरान महापौर संजय पांडे ने कहा कि बरसात के मौसम में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिया निर्माण...

जो हाथ कभी हथियार उठाते थे, वही अब स्नेह और सेवा से परिपूर्ण हैं”, यही इस प्रयास का संदेश है।

Image
जो हाथ कभी हथियार उठाते थे, वही अब स्नेह और सेवा से परिपूर्ण हैं”, यही इस प्रयास का संदेश है। माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़,  विष्णु देव ने  “पंडुम कैफ़े”—इस कॉफी शॉप—का औपचारिक उद्घाटन किया। सरकार की पुनर्वास नीति के अनुरूप बस्तर पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की यह पहल, वामपंथी उग्रवाद के दुष्प्रभावों को झेल चुके तथा अब नए जीवन की ओर बढ़ रहे लोगों के लिए  आशा का एक दीपस्तंभ सिद्ध होगी।  पंडुम कैफ़े को सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत एक आजीविका आधारित पुनर्वास मॉडल के रूप में अवधारित किया गया है, जिसका उद्देश्य दो प्रमुख समूहों को सशक्त बनाना है—  (i) नक्सली हिंसा के पीड़ित, और  (ii) समर्पित माओवादी कैडर, जिन्होंने हिंसा का त्याग कर मुख्यधारा में सम्मिलित होने का निर्णय लिया है। यह कैफ़े इन दोनों समूहों को सक्रिय भागीदार के रूप में एकजुट करता है, जहाँ उन्हें केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि गरिमा, स्थिरता और सामुदायिक जीवन में सार्थक सहभागिता भी प्राप्त होती है।   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़,...

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

Image
जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने जेवरात  बरामद”? बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बांग्लादेशी नागरिक लाखों के चोरी के माल के साथ गिरफ्तार  हिंदुस्तान समाचार  जगदलपुर बस्तर पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की चोरी की गई सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में — आबुल शेख उर्फ़ बाबू शेख उर्फ़ शेख समीर, निवासी बांग्लादेश, हाल निवास सासाहांडी, कोरापुट (उड़ीसा) बबलू चंद्र दास, निवासी बांग्लादेश, हाल निवास सासाहांडी, कोरापुट (उड़ीसा) दोनों आरोपी उड़ीसा के सासाहांडी में रहकर बस्तर जिले के सनसिटी, धरमपुरा, महावीर नगर, कंगोली, नाईकगुड़ा और बोधघाट क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, औजार और सीसीटीवी डीवीआर भी जब्त किया है। जांच में पता चला कि आरोपी चोरी के बाद घरों में लगे सीसीटीवी के डीवीआर निकालकर पास के ...