Posts

Showing posts from December, 2025

दलपत सागर में स्वच्छता अभियान के तहत शहरवासियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Image
दलपत सागर में स्वच्छता अभियान के तहत  शहरवासियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर: शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान के अंतर्गत व्यापक श्रमदान किया गया। इस दौरान आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं नगर निगम जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है। इस वर्ष भी दीपोत्सव का भव्य आयोजन 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन दलपत सागर में किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहरवासियों के सहयोग से यह आयोजन बड़े स्तर पर संपन्न होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम को स्वच्छ और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से शनिवार को दलपत सागर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान कर दलपत सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। रानीघाट से आईलैंड गेट तक चला सफाई अभ...

अटल परिसर का हुआ लोकार्पणलालबाग में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Image
अटल परिसर का हुआ लोकार्पण लालबाग में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण शताब्दी जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटल जयंती समारोह  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर के ऐतिहासिक लालबाग परिसर में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को गरिमामय वातावरण में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लालबाग स्थित अटल परिसर का लोकार्पण किया गया तथा अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का विधिवत मंत्रोच्चार एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अनावरण किया गया। 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मालूम हो कि 3500 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित एक हजार किलो से ज्यादा एवं 9 फीट की ब्रांज धातु से निर्मित अटल जी की प्रतिमा अटल परिसर में लगाई गई है। इस परिसर का निर्माण नागरिकों को एक सुव्यवस्थित, सुंदर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। अटल परिसर के भीतर आकर्षक लाइटिंग की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे रात्रि के समय भी परिस...

इंदौर की तर्ज पर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में ठोस पहल

Image
इंदौर की तर्ज पर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में ठोस पहल 14 वार्डों को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने नगर निगम व सृष्टि प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त मुहिम  हिंदुस्तान समाचार  जगदलपुर:- शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर की तर्ज पर नंबर वन बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान में नगर निगम अमले के साथ-साथ सृष्टि प्राइवेट लिमिटेड की टीम भी सक्रिय सहभागिता निभा रही है। बीते दो महीनों से सृष्टि की टीम नगर निगम के सहयोग से शहर के चिन्हित वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए लगातार समझाइश दे रही है। नागरिकों से अपने घरों में दो डस्टबिन रखने, कचरा डस्टबिन में ही डालने तथा नियमित रूप से आने वाली कचरा गाड़ी में ही कचरा देने की अपील की जा रही है। स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पहले चरण में शहर के कुल 48 वार्डों में से 14 वार्डों को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसके पश्चात शेष सभी वार्डों को भी चरणबद्ध तरीके से मॉडल वार्ड बनाया...

शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण

Image
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखने पहुंचे महापौर शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने आज महापौर संजय पाण्डे अपनी टीम के साथ निकले थे। इस दौरान उन्होंने तकनीकी अमले से कहा कि सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया जाए तथा कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। शनिवार सुबह नगर निगम का अमला भगत सिंह वार्ड, वीर सावरकर वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) पहुंचा। निरीक्षण के दौरान महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, राणा घोस, संग्राम सिंह राणा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षदगण, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, हेमंत श्रीवास सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। टाउन हॉल शहर की सांस्कृतिक पहचान : संजय पाण्डे महापौर संजय पाण्डे ने अपनी ...

शहर में विकास कार्यों की सौगात876.90 लाख की लागत से मिलेगी बेहतर सड़कें, नालियाँ और मूलभूत सुविधाएँ

Image
शहर में  विकास कार्यों की सौगात 876.90 लाख की लागत से मिलेगी बेहतर सड़कें, नालियाँ और मूलभूत सुविधाएँ शहर में 112 विकास कार्यों की सौगात यह निर्माण नहीं, हर नागरिक के जीवनस्तर को ऊपर उठाने का संकल्प है- संजय पाण्डे सभी 48 वार्डों में पहुँच रही सुविधाएँ  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम द्वारा शहर के  सभी 48 वार्डों में 876.90 लाख रुपये की लागत से कुल 112 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है जिसमें सीसी सड़क निर्माण, डामरीकरण, आरसीसी नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन, शेड, सोल्डर आदि शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ तो मिलेगा ही साथ ही शहर का आधारभूत ढांचा और अधिक मजबूत होगा। महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि यह योजनाएँ शहर के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वार्ड में समान रूप से सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी गली, मोहल्ले और वार्ड को विकास से वंचित न रहने दिया जाए। नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम सड़कें मिले। महापौर ने आगे कहा कि इन 112 कार्यों से शहर में अनेक प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्...

जल भराव से निजात पाने और यातायात सुगम बनाने, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय_संजय पाण्डे

Image
जल भराव से निजात पाने और यातायात सुगम बनाने, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय_संजय पाण्डे  महापौर की स्वीकृति से निगम क्षेत्र में 14 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 349.08 लाख की वित्तीय स्वीकृति  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महापौर संजय पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित एम.आई.सी. (महापौर इन काउंसिल) की बैठक में 14 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 349.08 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन कार्यों से नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। महापौर संजय पाण्डे ने इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से निगम क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य स्थानीय नागरिकों की सुविधा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए योजना की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जो विकास...

विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे महापौर

Image
विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे महापौर  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- महापौर संजय पाण्डे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में जारी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। दरअसल सभागार को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से चल रहे कार्यों की प्रगति देखने महापौर टाउन हॉल पहुंचे थे। महापौर ने गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा, साथ ही यह भी कहा कि टाउन हॉल शहर की सांस्कृतिक पहचान है, नगर निगम इसे नए स्वरूप में विकसित कर रहा हैं ताकि जगदलपुरवासी बेहतर सुविधाओं के साथ इस ऐतिहासिक सभागार का उपयोग कर सकें। हमारा प्रयास है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा हो और यह स्थल फिर से शहर की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बने। टाउन हॉल में आवश्यक मरम्मत, संरचनात्मक सुधार, आंतरिक उन्नयन और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किए जा रहे हैं और जल्द ही इसे जनता के लिए विकसित स्वरूप में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद संजय पाण्डे नगर निगम जगदलपुर क्षेत्र के अंतर्गत क्रिकेट बॉक्स यूनिट निर्माण कार्य स्थल का विजि...

मेयर इन काउंसिल ने पिंक शौचालय के निर्माण हेतु संजय मार्केट और शहीद पार्क को चिन्हित किया

Image
मेयर इन काउंसिल ने पिंक शौचालय के निर्माण हेतु संजय मार्केट और शहीद पार्क को चिन्हित किया  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं के लिए पिंक शौचालयों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिया गया, जिसमें संजय मार्केट और शहीद पार्क को चिन्हित किया गया। इन शौचालयों का निर्माण आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कार्पोरेज सामाजिक दायित्व गतिविधियों के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। महापौर ने दी स्वीकृति एवं दिया धन्यवाद महापौर ने इस अवसर पर कहा हमारे नगर निगम  क्षेत्र में महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पिंक शौचालयों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसके निर्माण की स्वीकृति एवं राशि हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के माध्यम से प्राप्त होगा जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं । संजय मार्केट और शहीद पार्क को चिन्हित करना एक सराहनीय कदम है, जहां अधिकतर महिला श्रमिक और यात्री आते हैं। यह शौचालय केवल स...

जनहित के कार्यों को गति देना पहली प्राथमिकता :- संजय पाण्डे

Image
जनहित के कार्यों को गति देना पहली प्राथमिकता :- संजय पाण्डे ठेकेदार को लगाई फटकार, निर्माण कार्यों की जांच करवाने के दिए निर्देश शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का देखा, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर जोर  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- महापौर संजय पाण्डे ने मंगलवार को नगर निगम टीम के साथ शहर के महारानी वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, वीर सावरकर वार्ड, भगतसिंह वार्ड तथा शांति नगर वार्ड का दौरा कर चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों को देखा। इस दौरान महापौर ने अधिकारियों से कहा प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, समयबद्ध तथा जनसुविधा को केंद्र में रखकर पूरा किया जाए। महारानी वार्ड में महापौर ने नाली, सड़क तथा अन्य चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य की प्रगति का नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हों ताकि नागरिकों को शीघ्र सुविधा मिल सके। शांतिनगर वार्ड में ठेकेदार को लगाई फटकार महापौर पाण्डे ने शांति नगर वार्ड में निर्माणाधी...

विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कल

Image
विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कल लालबाग उद्यान में सोलर हाई मास्क से होगा उजाला, नगरोत्थान योजना से किया जाएगा सौंदर्यीकरण, मिलेगा आमजनों को लाभ  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का  भूमिपूजन एवं लोकार्पण बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजय पांडे करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिक निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, आयुक्त नगर पालिक निगम प्रवीण वर्मा, पार्षदगण, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इन कार्यों से नगरवासियों को मिलेगा लाभ महापौर संजय पांडे ने बताया कि ये सभी कार्य शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास कराना है।...

अटल परिसर लालबाग, शहीद स्मारक, नेहरू मेमोरियल पहुंचे महापौरअधिकारियों से कहा गुणवत्ता सुनिश्चित करें

Image
अटल परिसर लालबाग, शहीद स्मारक, नेहरू मेमोरियल पहुंचे महापौर अधिकारियों से कहा गुणवत्ता सुनिश्चित करें  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर : सोमवार को नगर निगम एमआईसी सदस्य, आयुक्त व तकनीकी टीम के साथ महापौर संजय पाण्डे निर्माणाधीन अटल परिसर पहुंचे । परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 6 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की जानी है। आगामी अनावरण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के तकनीकी अमले को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान महापौर संजय पाण्डे नगर निगम टीम के साथ लालबाग स्थित शहीद स्मारक एवं नेहरू मेमोरियल भी पहुंचे। दोनों स्थलों पर चल रहे जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि शहीदों की स्मृति को समर्पित इन पावन स्थलों के पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, योगेंद्र पांडे, संजय विश्वकर्मा, नगर निगम ...