Posts

Showing posts from October, 2025

मां दंतेश्वरी की विदाई के साथ 75 दिन का ऐतिहासिक दशहरा समापन

Image
मां दंतेश्वरी की विदाई के साथ जगदलपुर का 75 दिन का ऐतिहासिक दशहरा समापन   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर में आज मां दंतेश्वरी की भावपूर्ण विदाई के साथ बस्तर का ऐतिहासिक 75 दिवसीय दशहरा उत्सव संपन्न हो गया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। मां दंतेश्वरी की डोली छत्र विदाई के दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पारंपरिक नगाड़ों, ढोल-नगाड़ों और बस्तर की लोकधुनों के बीच मां की विदाई हुई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए “जय मां दंतेश्वरी” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। बस्तर दशहरा, जो अपनी अनूठी परंपराओं और 75 दिनों की लंबी धार्मिक यात्रा के लिए विश्व प्रसिद्ध है, का समापन बेहद हर्ष और भावुकता के साथ हुआ। पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।  विदाई के साथ ही श्रद्धालुओं ने मां दंतेश्वरी से बस्तर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

जगदलपुर में पुरानी तहसील ऑफिस के अंदर युवक की धारदार हथियार से हत्या

Image
जगदलपुर में पुरानी तहसील ऑफिस के अंदर युवक की धारदार हथियार से हत्या  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। शहर के बीचों-बीच  स्थित पुरानी तहसील ऑफिस के अंदर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी करन बघेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हत्या की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि  इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

बस्तर दशहरा में माईजी की डोली का भव्य स्वागत, निभाई गई मावली परघाव रस्म, उमड़ी भीड़

Image
बस्तर दशहरा में माईजी की डोली का भव्य स्वागत, निभाई गई मावली परघाव रस्म, उमड़ी भीड़  हिंदुस्तान समाचार  जगदलपुर,  विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की एक और अत्यंत महत्वपूर्ण रस्म 'मावली परघाव' बुधवार की रात को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ अदा की गई। यह रस्म दो देवियों के मिलन के रूप में जाना  जाता है, जिसे जगदलपुर के दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण और कुटरूबाड़ा के समीप पारंपरिक रीति-रिवाजों से निभाया गया। इस ऐतिहासिक रस्म को देखने के लिए हर साल की तरह इस बार भी रात को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। माटी पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव की अगुवाई में किए गए मावली परघाव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, महापौर श्री संजय पांडे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी, कलेक्टर श्री हरीस एस, पुलिस अधीक्षक श्री  शलभ सिन्हा उपस्थित रहे। दंतेवाड़ा से मावली माता की डोली के साथ पुजारी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत...