लड्डुओं से बस्तर सांसद को तौलकर रेल आंदोलन समिति ,संजय बाजार के व्यापारीयो ने जताया आभार
लड्डुओं से बस्तर सांसद को तौलकर रेल आंदोलन समिति ,संजय बाजार के व्यापारीयो ने जताया आभार आप सभी से मिले प्यार,स्नेह और आशीर्वाद ने मेरे सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाया है: महेश कश्यप बस्तर को मिले नई रेल लाईन की सौगात पर बस्तर सांसद महेश कश्यप का शहरवासियों ने किया स्वागत। हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- बस्तरवासियों को विगत दिनों केंद्र सरकार ने रावघाट - जगदलपुर नई रेल लाईन की स्वीकृति दे कर उन्हें बड़ी सौगात दी है,जिसको ले कर लगातार बस्तर संभाग के हर बस्तरवासियों में हर्ष का माहौल नजर आ रहा है। बस्तरवासियों के द्वारा डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से इस बड़ी सौगात हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है। आज जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में बस्तर रेल आंदोलन समिति के सदस्यों सहित संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के समस्त सदस्यों एवम नागरिकों ने आज बस्तर सांसद का भव्य स्वागत कर उन्हें बस्तरवासियों को मिले नई रेल लाईन की स्वीकृति हेतु उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। संजय मार्केट चौक में सदस्यों ने आतिशबाजी कर बस्तर स...