शासन के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शासन के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनांक 23.08.2023 को आरोपी को किया गया था जिला बदर संतोषी वार्ड जगदलपुर से किया गया आरोपी को गिरफ्तार। आरोपी का नाम :- संजू पिता मेवालाल उम्र 32 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड, हॉल संतोषी वार्ड जगदलपुर। हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर गिरफ्तार उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 26.09.2023 को मुखबीर सूचना के आधार पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सिंह (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस टीम द्वारा कलेक्टर महोदय द्वारा 23.08.2023 को आदेश पारित करते हुए उपरोक्त आरोपी सजू, पिता मेवालाल को आगामी एक वर्ष के लिए जिला बस्तर एवं सीमावर्ती जिलो से निष्कासित किया गया था जिसका पालन नहीं करते हुए आरोपी द्वारा ...