Posts

Showing posts from October, 2021
Image
बंजर जमीन को सोना बनाने वाले किसानों को भाजपा सरकार कीड़े- मकौड़े समझ गाड़ियों से रौंद रही,कांग्रेस ने की उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वहां से रौंदकर किए गए निर्मम हत्या से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ एवं केंद्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा हुआ उजागर. केंद्र की मोदी सरकार जानबूझकर देश के किसानों पर तीन काले कानून थोपने पर उतारू, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के साथ की जा रही बर्बरता पूर्वक कार्रवाई से पूरे देश में आक्रोश. एआईसीसी महासचीव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बर्बरता पूर्ण अलोकतांत्रिक कार्यवाही राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकारी घटना को राजनीतिक रूप देते हुए किसान एवं शोक  सतंत्त परिवारों से भेंट के लिए लखीमपुर खिरी जा रहे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी के उत्तर प्रदेश प्रवास पर रोक लगाकर लोकतांत्रिक कार्रवाई की. जिसके विरोध में "कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट घेराव" हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर जिला कांग...
Image
नयापारा में जुआ खेल रहे जुआड़ियों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही 12 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये  आरोपियों के कब्जे से 01,34,000/- रूपये नगदी बरामद  मौके से 15 नग मोबाइल , ताश के पत्ते बरामद नाम आरोपी   1. राम बालक पिता राम आश्रय चौधरी निवासी गंगा नगर वार्ड जगदलपुर  2. ग्वाला सिंह पिता स्व0 बलबीर सिंह निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड जगदलपुर 3. रोशन झा पिता स्व. बजरंगी झा निवासी मेटगुडा जगदलपुर  4. मनोज कुमार कुर्रे पिता स्व. गोधु राम निवासी दंतेष्वरी वार्ड जगदलपुर   5. बाबूलाल पिता किषन लाल निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपुर  6. भूपेन्द्र यादव पिता गोपाल यादव निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपुर  7. संदीप कुमार पिता पुरषोतम निवासी मालगांव नगरनार जिला बस्तर  8. रामलाल सेठिया पिता स्व. मुरलीधर सेठिया निवासी मालगांव नगरनार जिला बस्तर 9. कार्तिक कश्यप पिता गोपाल कशयप निवासी चीतापदर जिला बस्तर  *10. संजू नायक पिता विजय नायक निवासी महेन्द्र कर्मा वार्ड जगदलपुर*  11. विमलेश दास पिता राकेश दास निवासी नयापारा जगदलपुर जिला बस्तर  12. जमूना शुक्ला पिता वी.पी.शुक्ला निवासी परपा जिला बस्तर हिंदुस्तान समाचार जग...
Image
बस्तर पुलिस एवं एस.डी.आर.एफ. की टीम के द्वारा एक बुजुर्ग को कुम्भली डेम में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया गया    हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर ज्ञात हो कि चैतूराम कश्यप पिता लखुराम कश्यप उम्र 52 वर्ष निवासी गुड़ी थाना करपावन्द क्षेत्र का है जो अपने रिश्तेदारों के यहां ग्राम बेलर थाना बड़ाजी गया हुआ था जहां से वापसी के दौरान ग्राम कुंम्भली के पास कुम्भली स्टॉप डैम में साइकिल सहित  इंद्रावती नदी को पार करते समय पानी के तेज बहाव के कारण बीच धार में फंस गया एवं साइकिल पानी में बह गया एवं एवं चैतूराम पानी के बहाव में बहकर एक चट्टान का सहारा लेकर बैठ गया घटना के संबंध में ग्राम कुंभली के ग्रामीणों के द्वारा थाना बड़ाजी को सूचना दिया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र सिंह मीणा,  अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा , एवं एसडीओपी लोहंडीगुड़ा पंकज ठाकुर एवम जिला सेनानी नगरसेना संतोष कुमार मार्बल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ाजी राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में (एसडीआरएफ)राज्य आपदा मोचन बल को  रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था उक्त बस के द्वारा कुम्भली डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर उक्त ...
छुरा थाना लॉकअप में अत्म हत्या मामले पर हरिजन शब्द की लिपीकिय त्रुटि पूर्ण प्रकाशन पर खेद व वापस जिसे अनुसूचित जाति पढ़ा जावे हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर केशकाल। गत दिन केशकाल हेडिंग से कुछ वेब पोर्टल एवं मीडिया न्यूज में जिला गरियाबंद की पुलिस थाना छुरा में एक हरिजन व्यक्ति का आत्म हत्या वाला न्यूज लिपिकीय त्रुटिपूर्ण गलत प्रकाशन हुआ था उक्त शब्द में अनुसूचित जाति समाज के किसी भी व्यक्ति विशेष को मन को ठेस पहुंचा हो तो जिसे लिपिकीय त्रुटि पूर्ण मानते हुए उस शब्द प्रकाशन के लिए खेद व्यक्त करते हुए उसी स्थान पर अनुसूचित जाति शब्द पढा जाने का अनुरोध किया है।  केशकाल हेडिंग से उपरोक्त न्यूज में त्रुटिपूर्ण प्रकाशन के लिए संवाददाता के शशिधरन ने अनुसूचित जाति समाज को यह बताना चाहता हॅू कि उपरोक्त शब्द किसी का मन को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं लगाया है बंिल्क उक्त घटना में छुरा पुलिस थाना अंतर्गत अनुसूचित समाज से जुडे मृतक संतोष देवार को आज से 2 वर्ष पहले छुरा थाना पुलिस द्वारा जेतमाई देवी मंदिर में हुई एक चोरी मामला में मृतक संतोष देवार को पकडकर थाना लॉकअप में रखा गया था जो उसी दिन रात्...
Image
जिला बस्तर के निगरानी गुण्ड़ा बदमाश पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।  विशेष अभियान के तहत फेरीवाले से  पूछताछ किया गया। हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर जिले में अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी* के द्वारा टीम गठित कर अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत् जिला  फेरी वाले से भी की गई पूछताछ बस्तर के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में पेट्रोलिंग करते हुए थाना क्षेत्र में निगरानी शुदा बदमाशों को चेक किया गया तथा उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लिया गया, तथा घूम-घूम कर फेरी करने वाले को थाना बुलाकर पूछताछ कर उनके आने-जाने व रूकने के स्थान को बारीकी से तस्दीक कराया गया     
Image
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जी की जंयती अनिल सेठिया तोकापाल भारतीय जनता पार्टी तोकापाल मंडल में गांधी जयंती मनाया गया जिसमें गांधी चौक परपा में साफ सफाई किया गया एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि देकर गांधी, को याद किया गया, व भारतीय जनता पार्टी तोकापाल मंडल कार्यालय में  भी गांधी जयंती मनाया गया जिसमें गांधी  चौक परपा में साफ सफाई किया गया एवं भारतीय जनता पार्टी के रिती निती की बातें रखा गया जिसमें उपस्थित मंडल अध्यक्ष  विनायक गोयल जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  समुंदसाय कच्छ जी, भा ज पा जिला मंत्री बाबुल नाग पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष  लछिन यादव जी, मंडल प्रभारी  संजय विश्वकर्मा जी, पुर्व मंडल अध्यक्ष  पुरन सेठिया जी, सुरेश रथ, महादेव कश्यप मुन्ना कश्यप, गणेश सेठिया जी, अनंत राम कश्यप जी, दशरथ बघेल, सुभाष कश्यप, मेघराज ठाकुर, संदीप कुमार ठाकुर, गणपति सोम,जलन कश्यप,सामु राम, पदमनी कश्यप, कार्तिक बघेल अमलू बघेल, एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भा ज पा तोकापाल मंडल महामंत्री सोमारू राम कश्यप किया गया रखा गया जिसमें उपस्थित म...
Image
राजीव भवन में हर्षोल्लाष के साथ मनाई गई गाँधी और शास्त्री की जयंती  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर.२ अक्टूबर २०२१ राजीव भवन में अहिंसा के पुजारी व राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती सादगी व हर्षोल्लाष के साथ मनाई गई कांग्रेसियो ने सर्वप्रथम उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर गाँधी/शास्त्री को याद किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्रांतिकारी उद्बोधन देते उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि आज ही के दिन दो महान युग परुष का जन्म हुआ जिन्हें बापू और शास्त्री के नाम से जाना जाता है इन महान पुरुषों ने अंग्रेजी ताकतों के खिलाफ सत्य औऱ अहिंसा को हथियार बनाकर कर देश छोड़ने पर मजबूर किया अवज्ञा आंदोलन,दांडी यात्रा,असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह जैसे प्रमुख चरणबद्ध आंदोलन करके आज़ाद भारत की नीव रखी, गाँधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर क्षेत्र में हुआ उनके पिता करम चन्द गाँधी पोरबंदर के दीवान थे उनके जीवन मे उनकी माता का खास प्रभाव था उनका विवाह 13 वर्ष की आयु में ही हो गया था नवम्बर 1887 में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की और लन्दन गय...
Image
शत प्रतिशत मशरूका रिकवरी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को प्रशस्ति पत्र देकर टीम का मनोबल बढ़ाया         हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर विगत दिनों शहर के एक घर में हुये धोखाधड़ी के वारदात में प्लेटिना मोटर सायकल में सवार दो व्यक्ति प्रार्थिया के घर तांबा का बर्तन साफ करते है कहकर, तांबा का जग बर्तन को पाउडर से साफ करने के बाद चांदी का सामान मांगे और चांदी एक जोड़ी पायल को चमका कर, प्रार्थिया को वापस किये उसके बाद दोनो व्यक्तियों ने अपने बैग से लाल मिट्टी निकाल कर प्लेट में लेकर उसमे पानी डाले  जो प्रार्थिया को उसी प्लेट को नीचे से पकड़ाये जो काफी ठंडा था और बोले कि इसमें सोना साफ होता कहने पर प्रार्थिया ने उसे मना करने के बाद भी उन दोनो व्यक्तियों ने प्रार्थिया के हाथ में पहने सोने के कंगन/चुड़ी और चैन को उतरवाकर कुकर मंगवाया और सभी सोने के जेवरात को कुकर में डालकर, उसमे पानी मिट्टी डाले और उसे अपने हाथों से उसे घोलकर दिखाये उसके बाद कुकर बंद करके उस थोड़ा गरम करने कहा और दोनो व्यक्तियों ने पास के घर से आते है कहकर चले गये जिसके बाद प्रार्थिया संदेह होेन पर तुरंत कुकर को देखे तो उनका सो...
Image
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में बस्तर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया, पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ओमप्रकाश शर्मा, डी एस पी ललिता मेहर,  डी एस पी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय,थाना प्रभारी कोतवाली  एमन साहू व थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस लाईन में आज 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इस अवसर पर शहर के 50 से अधिक वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया, अधिकांश वरिष्ठ नागरिक खेल, शिक्षा व समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों  में अभी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, पुलिस के द्वारा इन्हें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के सम्बन्ध में बने विभिन्न कानूनी उपबन्धों के बारे में जानकारी दी गयी, उनका कुशल क्षेम पूछा गया, साथ ही प्रतिमाह वरिष्ठ नागरिको के साथ बैठकर उनके समस्याओं के ...
Image
गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर 6 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2021/ खनिज विभाग द्वारा चुना पत्थर और ईंट के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि यह कार्यवाही बुधवार से शुक्रवार के बीच आमागुड़ा, फरसागुड़ा और बड़ांजी क्षेत्र में की गई है। बुधवार 29 सितंबर को लाल ईंट  का अवैध परिवजर करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 17 केएल 7693 को पकड़ा गया। इसके साथ ही शुक्रवार को चुना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए हाईवा क्रमांक सीजी 04 एमडी 6152, टिप्पर क्रमांक सीजी 04 जेसी  6717, सीजी 07 एनए 7382, सीजी 12 बीसी 9645 सीजी 12 बीसी 9646 को पकड़ा गया। इन सभी वाहनों को गौण खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Image
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा संभाग के समस्त जिलों की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा बैठक ली गई।   शासन तथा पुलिस मुख्यालय के मंशानुरूप बस्तर संभाग अंतर्गत Sensitive & Credible Policing कार्यप्रणाली अपनाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश।   प्रतिबंधित एवं जन विरोधी सीपीआई माओवादी संगठन के अग्रणी संगठनों (Over Ground Frontal Organization) के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु बैठक में तैयार की गई रूपरेखा।      पुलिस एवं सुरक्षा बल सदस्यों की पदोन्नति एवं अन्य कल्याणकारी गतिविधियों पर भी होगा विशेष फोकस।         हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर आज दिनांक 01.10.2021 को  सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बस्तर संभाग के सातों जिले- बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, कोन्डागांव एवं सुकमा के पुलिस अधीक्षकगण के साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था, महिला एवं बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना, नक्सल विरोधी अभियान सहित महत्वपूर्ण विषयों की समीक्...